समीर शेख, बड़वानी। शहर के पाटी नाका क्षेत्र में तांत्रिक क्रियाओं का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी, धर्मांतरण का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर आरोपी आसिफ शेख के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान आरोपी से पाटी नाका क्षेत्र में हुई थी। आरोपी ने खुद को तांत्रिक क्रियाओं में माहिर बताते हुए काले जादू से घर में धन-वर्षा कराने और जीवन की परेशानियां दूर करने का भरोसा दिलाया। आरोपी की बातों में आकर पीड़ित ने अलग-अलग समय पर नकद और ऑनलाइन माध्यम से कुल करीब 4 लाख रुपये उसे दिए।
मैगी खाने के बाद युवक की मौत: बेटे की लाश देख सन्न रह गया पिता, जांच में जुटी पुलिस
कोतवाली टीआई बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में तांत्रिक झांसे, आर्थिक लेन-देन, धमकी और धर्मांतरण से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

