Rajasthan News: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल ने अब पर्चा वापस लेने का फैसला किया है। मेघवाल ने पहले बीजेपी से बगावत करते हुए चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की थी। 2013 में वे बारां की अटरू सीट से करीब 20 हजार वोटों से जीत चुके हैं। उनके बागी रुख को भाजपा के लिए चुनौती माना जा रहा था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं।

शनिवार को रामपाल मेघवाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात के बाद नामांकन वापस लेने पर सहमति जताई। इस कदम को पार्टी के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। राठौड़ ने कहा कि अंता उपचुनाव में अब भाजपा पहले से कहीं अधिक एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने मेघवाल का मिठाई खिलाकर स्वागत किया और कहा कि भाजपा परिवार में मनभेद नहीं, केवल मतभेद होते हैं।
मेघवाल ने भी स्पष्ट किया कि उन्होंने आपसी मनमुटाव के कारण निर्दलीय नामांकन किया था, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के मार्गदर्शन और सकारात्मक दृष्टिकोण से प्रेरित होकर अब पार्टी में लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि वे भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरे समर्पण से काम करेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- ‘जब तक जिंदा रहूंगी… राजनीति करूंगी’, BJP की फायर ब्रांड नेता उमा भारती का बड़ा बयान, लंबे समय तक जीने की जताई इच्छा
- PepsiCo Factory Sealed : बिना लाइसेंस के चल रही थी कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री, खाद्य विभाग ने किया सील
- पंजाब के उद्योगों पर युद्ध की मार: कोयला महंगा, गैस संकट से भट्ठे और होटल बेहाल
- दिन में ऑटो से रेकी, रात में बैंक के AC पर हाथ साफ, पटना पुलिस ने ऑटो गैंग के तीन सदस्यों को दबोचा
- ‘विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार’ : बनौलीखुर्द में निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिरने पर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, उच्च स्तरीय जांच के लिए सौंपा ज्ञापन
