Rajasthan News: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल ने अब पर्चा वापस लेने का फैसला किया है। मेघवाल ने पहले बीजेपी से बगावत करते हुए चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की थी। 2013 में वे बारां की अटरू सीट से करीब 20 हजार वोटों से जीत चुके हैं। उनके बागी रुख को भाजपा के लिए चुनौती माना जा रहा था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं।

शनिवार को रामपाल मेघवाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात के बाद नामांकन वापस लेने पर सहमति जताई। इस कदम को पार्टी के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। राठौड़ ने कहा कि अंता उपचुनाव में अब भाजपा पहले से कहीं अधिक एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने मेघवाल का मिठाई खिलाकर स्वागत किया और कहा कि भाजपा परिवार में मनभेद नहीं, केवल मतभेद होते हैं।
मेघवाल ने भी स्पष्ट किया कि उन्होंने आपसी मनमुटाव के कारण निर्दलीय नामांकन किया था, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के मार्गदर्शन और सकारात्मक दृष्टिकोण से प्रेरित होकर अब पार्टी में लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि वे भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरे समर्पण से काम करेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान का इंतजार! नर्सिंग अधिकारियों का टूटा सब्र, प्रमोशन और भर्ती की भी उठाई मांग
- पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को CM भगवंत मान का दिवाली गिफ्ट, DA में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान
- छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने ली उच्चस्तरीय बैठक…
- विजय चौधरी का विपक्ष पर हमला, गाद प्रबंधन नीति और यूपी चुनाव को लेकर जानें क्या कही बात
- ट्रैक्टर वर्कशॉप में भीषण आग, आठ ट्रैक्टर जलकर खाक, लाखों का नुकसान
