Rajasthan News: राजस्थान के कोटा से एक और दुखद खबर सामने आई है। ओडिशा के 24 वर्षीय नीट अभ्यर्थी की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र करीब चार महीने पहले ही कोटा आया था और जवाहर नगर क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र का नाम रोशन था, जो न्यू राजीव गांधी नगर स्थित हॉस्टल में रहता था। शनिवार सुबह वह अपने कमरे में पलंग पर अचेत हालत में मिला। हॉस्टल इंचार्ज ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जवाहर नगर थाना पुलिस ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, रोशन अपने चचेरे भाई के साथ उसी कमरे में रहता था। शुक्रवार रात दोनों ने साथ में खाना खाया था और सुबह भी बातचीत हुई थी। बाद में भाई कोचिंग चला गया, लेकिन लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो छात्र पलंग पर अचेत मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।
पढ़ें ये खबरें
- डुमरकोन पैक्स चुनाव में बड़ा उलटफेर, संजय यादव ने दो बार के अध्यक्ष को दी शिकस्त
- IND vs USA T20 World Cup 2026: यूएसए ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- CM का एक रूप ऐसा भी… मुख्यमंत्री ने माघ खिचड़ी भोज कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को बांटा प्रसाद, कहा- ऐसी परंपराएं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करती हैं
- ‘MISS YOU का मैसेज भेजता है, तू नहीं बचेगा’, प्रेम प्रसंग के शक में युवक की लात घूंसों से पिटाई, Video Viral
- 19 साल का लड़का बना ठगी का मास्टरमाइंड: मोबाइल दुकान खोलने की चाह में करने लगा साइबर ठगी, लोन दिलाने के नाम पर छोटे व्यवसायियों को बनाता था शिकार

