Rajasthan News: राजस्थान के कोटा से एक और दुखद खबर सामने आई है। ओडिशा के 24 वर्षीय नीट अभ्यर्थी की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र करीब चार महीने पहले ही कोटा आया था और जवाहर नगर क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र का नाम रोशन था, जो न्यू राजीव गांधी नगर स्थित हॉस्टल में रहता था। शनिवार सुबह वह अपने कमरे में पलंग पर अचेत हालत में मिला। हॉस्टल इंचार्ज ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जवाहर नगर थाना पुलिस ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, रोशन अपने चचेरे भाई के साथ उसी कमरे में रहता था। शुक्रवार रात दोनों ने साथ में खाना खाया था और सुबह भी बातचीत हुई थी। बाद में भाई कोचिंग चला गया, लेकिन लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो छात्र पलंग पर अचेत मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।
पढ़ें ये खबरें
- सीहोर में अघोषित बिजली कटौती को लेकर सड़कों पर यूथ कांग्रेस, SDM कार्यालय घेराव; उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
- खबर का असर: रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख रुपए स्वीकृत, एम्स रायपुर में होगा उपचार
- मां बिरजा की नौ दिवसीय रथयात्रा शुरू: ‘सिंहध्वज’ रथ पर सवार हुईं देवी, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैला
- हाईकोर्ट के 14% आरक्षण आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी ओबीसी महासभाः सरकार से अध्यादेश लाने की मांग
- 55% दिव्यांगता के बावजूद साइकिल से देश भ्रमण पर निकले वासु राइडर, ‘स्टॉप पॉल्यूशन’ का दे रहे संदेश
