चंडीगढ़. पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक कल, 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर होगी। इस बैठक का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी समारोह की तैयारियों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले हो सकते है।
फिलहाल तरनतारन उपचुनाव के लिए आचार संहिता लागू है, इसलिए कोई ऐसा फैसला नहीं लिया जाएगा जो चुनाव परिणामों को प्रभावित करे। हालांकि, सरकार कुछ राहत उपायों की घोषणा कर सकती है। इसकेअलावा, नई भर्तियों से संबंधित प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को भव्य स्तर पर मनाने की तैयारी कर रही हैं और इस बैठक में इसकी तैयारियों का जायजा लिया जा सकता है।

भव्य समारोह की शुरुआत
इस समारोह की शुरुआत 25 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में अरदास के साथ हो चुकी है। पंजाब के सभी जिलों में गुरु साहिब के जीवन और उपदेशों को दर्शाने वाले ‘लाइट एंड साउंड शो’, कीर्तन दरबार और धार्मिक समारोह आयोजित किए जा रहे है। गुरु साहिब के चरण छूए 130 पवित्र स्थानों पर भी कीर्तन दरबार सजाए जाएंगे।
- बड़ी खबर: 900 करोड़ के JJM घोटाले में पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल गिरफ्तार, दिल्ली से दबोचे गए साहब, किरोड़ी बोले- अभी तो और भी नपेंगे!
- नर्मदा कोल्ड्रिंक फैक्ट्री में अमोनिया गैस की चपेट में आया मजदूर, फैक्ट्री प्रबंधक 20 दिन से कर रहा था मामला दबाने का प्रयास
- CG News : मां-बेटी के हत्यारे को आजीवन कारावास, जिला न्यायालय ने सुनाई सजा
- माओवाद प्रभावित 10 जिलों में ‘ग्रामोदय योजना’ तेज: ओडिशा सरकार ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश
- अंजड़ पेयजल घोटाला: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सहित 10 लोगों पर EOW ने दर्ज की FIR, पाइपलाइन बिछाई लेकिन घरों तक नहीं पहुंचा पानी

