चंडीगढ़. पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक कल, 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर होगी। इस बैठक का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी समारोह की तैयारियों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले हो सकते है।
फिलहाल तरनतारन उपचुनाव के लिए आचार संहिता लागू है, इसलिए कोई ऐसा फैसला नहीं लिया जाएगा जो चुनाव परिणामों को प्रभावित करे। हालांकि, सरकार कुछ राहत उपायों की घोषणा कर सकती है। इसकेअलावा, नई भर्तियों से संबंधित प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को भव्य स्तर पर मनाने की तैयारी कर रही हैं और इस बैठक में इसकी तैयारियों का जायजा लिया जा सकता है।

भव्य समारोह की शुरुआत
इस समारोह की शुरुआत 25 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में अरदास के साथ हो चुकी है। पंजाब के सभी जिलों में गुरु साहिब के जीवन और उपदेशों को दर्शाने वाले ‘लाइट एंड साउंड शो’, कीर्तन दरबार और धार्मिक समारोह आयोजित किए जा रहे है। गुरु साहिब के चरण छूए 130 पवित्र स्थानों पर भी कीर्तन दरबार सजाए जाएंगे।
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात

