पटियाला। पंजाब में पराली जलाने के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। मनाही के बाद भी लोग धड़ल्ले से पलारी जला रहे है इससे हवा में प्रदूषण बेहद तेजी से बढ़ते जा रहा है। जानकारी के अनुसार पीछे हफ्ते की तुलना में इस हफ्ते दोगुने केस देखे गए हैं। सोमवार को राज्य में इस सीजन में एक दिन में सबसे अधिक 147 स्थानों पर पराली जली थी। हालांकि, मंगलवार को 43 मामले ही सामने आए, लेकिन पिछले एक सप्ताह में पराली को आग लगाने का कुल आंकड़ा दो गुना से भी अधिक बढ़ गया है।
प्रशासन ने पलारी जलाने को रोकने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। लगातार इसे लेकर सर्चिंग भी की जाती रही है लेकिन इसके बाद भी लोग पलारी जला रहे हैं। हालात यह हैं कि 15 सितंबर से 20 अक्टूबर तक 35 दिन में 353 जगह पराली जलाई गई थी, लेकिन 21 अक्टूबर के बाद एक सप्ताह में ही 580 मामले सामने आ गए। अब तक कुल 933 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि यह भी पिछले वर्ष के मुकाबले 57 प्रतिशत कम है। धुएं से हवा की गुणवत्ता भी हो रही प्रभावित राज्य में बिगड़ती हवा की गुणवत्ता भी चिंता का विषय है।

पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि के कारण प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। दीवाली के बाद अमृतसर और जालंधर में एअर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 500 के पार पहुंच गया था, जबकि लुधियाना की हवा की गुणवत्ता भी गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई थी। मंगलवार को अमृतसर में एक्यूआइ 187, बठिंडा में 111, जालंधर में 132, लुधियाना में 139, मंडी गोबिंदगढ़ में 167 और पटियाला में 121 दर्ज किया गया।
- पॉवर गॉशिप: अब हिंदू संहिता लिखने की किसकी जिम्मेदारी…विधायकजी की तांत्रिक पूजा…मैं इधर भी आपका, उधर भी आपका…होली की पार्टी से निकलेगा रास्ता…
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया रंगपंचमी: भस्म आरती से शुरू हुआ, बाबा महाकाल को एक लोटा केसरयुक्त जल अर्पित कर मनाया पर्व
- वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, अपने नागरिकों की हिम्मत की तारीफ भी की
- इजरायल के वार से कांपा ईरानः ताजा हमले में 20 लोगों की मौत, तेहरान के बड़े ऑयल डिपो समेत कई डिपो पर हमला, आसमान में धुएं का गुबार
- CG Morning News : मुख्यमंत्री साय का ओडिशा दौरा… महिला दिवस पर बस्तर में ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन’, CM जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त…बीजेपी नेता की अफीम की खेती को लेकर कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस… रायपुर में आज…

