Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS Hospital) पहुंचे। यहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंदिरा देवनानी और कजाकिस्तान से एयरलिफ्ट कर लाए गए एमबीबीएस छात्र राहुल घोसलिया का हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉक्टरों से इंदिरा देवनानी के इलाज की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच भी मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो इंदिरा देवी अचेत अवस्था में मिलीं। उन्हें तुरंत SMS अस्पताल लाया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी के निर्देशन में एक विशेष मेडिकल बोर्ड गठित किया जा रहा है, जो उनके इलाज की निगरानी करेगा।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती एमबीबीएस छात्र राहुल घोसलिया से भी मुलाकात की। राहुल को कुछ दिन पहले कजाकिस्तान से एयरलिफ्ट कर जयपुर लाया गया था। सीएम ने डॉक्टरों को उसके बेहतर इलाज के निर्देश दिए और परिजनों से बातचीत की।
सीएम भजनलाल शर्मा ने प्लेटफॉर्म X पर भी पोस्ट कर बताया कि उन्होंने SMS अस्पताल पहुंचकर राहुल घोसलिया के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
पढ़ें ये खबरें
- ट्रेन में मदद के बहाने ठगी: किसी अजनबी को मोबाइल देने से पहले रहें सावधान, UPC कोड से सिम पोर्ट कर उड़ाए पैसे
- TAT-2: आज से पंजीकरण पोर्टल खुला 2 मार्च आखिरी तारीख और 8 को परीक्षा
- मामूली विवाद में अधिवक्ता ने महिलाओं पर ताना हथियार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घर से बरामद किए अवैध हथियार, पति-पत्नी गिरफ्तार
- असम चुनाव 2026 : हिमंता बिस्वा सरमा को घेरने कांग्रेस ने तैयार किया पूरा प्लान, चुनावी ऐलान से पहले तय किए प्रत्याशियों के नाम
- UP में ‘बेशर्म’ सरकार,’निकम्मा’ सिस्टम! घर में घुसकर 6 साल की बच्ची से रेप, कानून का बंटाधार, मुखिया सुरक्षा के झूठे दावे गढ़ने में मस्त?

