Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS Hospital) पहुंचे। यहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंदिरा देवनानी और कजाकिस्तान से एयरलिफ्ट कर लाए गए एमबीबीएस छात्र राहुल घोसलिया का हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉक्टरों से इंदिरा देवनानी के इलाज की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच भी मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो इंदिरा देवी अचेत अवस्था में मिलीं। उन्हें तुरंत SMS अस्पताल लाया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी के निर्देशन में एक विशेष मेडिकल बोर्ड गठित किया जा रहा है, जो उनके इलाज की निगरानी करेगा।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती एमबीबीएस छात्र राहुल घोसलिया से भी मुलाकात की। राहुल को कुछ दिन पहले कजाकिस्तान से एयरलिफ्ट कर जयपुर लाया गया था। सीएम ने डॉक्टरों को उसके बेहतर इलाज के निर्देश दिए और परिजनों से बातचीत की।
सीएम भजनलाल शर्मा ने प्लेटफॉर्म X पर भी पोस्ट कर बताया कि उन्होंने SMS अस्पताल पहुंचकर राहुल घोसलिया के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
पढ़ें ये खबरें
- न उम्मीदवार, न पार्टी का चुनाव चिह्न… कहीं भरी तो कहीं खाली कुर्सी पर लग रही मुहर! यहां हो रहा अनोखा इलेक्शन
- शरद पवार की दो दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी मिली, PM मोदी ने हाल पूछा, कहा- ‘हमें मार्गदर्शन करते रहें’
- दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे से निपटने की तैयारी, SkyCast सिस्टम से बेहतर होगा फ्लाइट संचालन
- महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, अब CBI मुख्यालय दिल्ली में होगी पूछताछ
- ‘साहब, हादसा नहीं, बेटे का कत्ल हुआ है!’ रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, परिजनों का दावा- पीट-पीटकर हत्या के बाद फेंका
