जालंधर। पंजाब में पलारी जलाने के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आगे जैसे-जैसे धान कटाई होगी वैसे-वैसे पलारी चलाने का क्रम भी बढ़ाते जाएगा यही कारण है कि अब हवा भी बेहद प्रदूषण महसूस होने लगी है। प्रशासन एक ओर चिंता में है लेकिन किसान इस चिंता से बेखबर अपनी मनमानी करते नजर आ रहे हैं।
खबर है कि पिछले 24 घंटे में 283 नए मामले सामने आए हैं, जो कि बेहद चिंताजनक है। पंजाब में लगातार पलारी जलाने के मामले में इजाफा हो रहा है। हालात यह हैं कि 15 सितंबर से 20 अक्टूबर तक 35 दिन में 353 जगह पराली जलाई गई थी, लेकिन 21 अक्टूबर के बाद एक सप्ताह में ही 580 मामले सामने आ गए। अब तक कुल 933 मामले सामने आ चुके हैं।
हालांकि यह भी पिछले वर्ष के मुकाबले 57 प्रतिशत कम है। दीवाली के बाद अमृतसर और जालंधर में एअर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 500 के पार पहुंच गया था, जबकि लुधियाना की हवा की गुणवत्ता भी गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई थी। मंगलवार को अमृतसर में एक्यूआइ 187, बठिंडा में 111, जालंधर में 132, लुधियाना में 139, मंडी गोबिंदगढ़ में 167 और पटियाला में 121 दर्ज किया गया।
- दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत, ऑटो पर ट्रक पलटने से हुआ हादसा, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग
- चंडीगढ़ में 12 से 18 अप्रैल तक श्री राधा रस भागवत कथा, पुंडरीक महाराज देंगे आध्यात्मिक प्रवचन
- PBKS vs SRH IPL 2026: डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने होगी सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- पटना में पिंक बस की महिला कर्मी बुनियादी सुविधाओं को तरसीं, पत्र लिख बयां किया दर्द
- दिल्ली की रियल एस्टेट कंपनी पर ED की छापेमारी, 19 हजार घर खरीदारों से ₹2000 करोड़ हड़पने का आरोप

