पटियाला. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला दौरे पर काली माता मंदिर पहुंचकर विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने शहर की खूबसूरती और अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि पटियाला एक ‘नगीना’ है, जहां लोग एक दिन के लिए आते हैं लेकिन सवा महीना रुक जाते हैं।
मुख्यमंत्री ने मंदिर में संबोधन करते हुए बताया कि वे पटियाला में करीब 6 साल रहे हैं और शहर की हर गली-मोहल्ले से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा, “शहर पटियाला एक नगीना, लोग आउण एक दिन लई पर रहिंदे सवा महीना।” सीएम ने विकास कार्यों पर जोर देते हुए बताया कि पहले मंदिर में दर्शन के लिए मुख्य सड़क से आना पड़ता था, जहां भीड़ और जाम की समस्या रहती थी। अब नए विकास कार्यों से श्रद्धालु शांत गेट से शोर-शराबे से दूर दर्शन कर सकेंगे।
भगवंत मान ने सभी धर्मों से ऊपर उठकर मंदिर में माथा टेकने की अपील की और कहा कि उनकी सरकार को यह काम करने का सौभाग्य मिला है। मंदिर परिसर में ‘आम आदमी क्लीनिक’ भी खोला जा रहा है, जिससे आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिलेंगी।

सीएम ने मंदिर के पूर्व चेयरमैन रजिंदर गुप्ता का जिक्र करते हुए कहा कि वे अब राज्यसभा सदस्य बन गए हैं, यह सब माता की कृपा है।
- ‘हमारी नाव डोल रही है’: क्रूज हादसे से पहले सैलानी ने देखा था खौफनाक मंजर, फिर मस्ती के बीच आ गई मौत! Video
- मॉब लिंचिंग में मारे गए सोनू जाटव के परिवार ने सीएम से की मुलाकात, योगी ने त्वरित न्याय का दिया आश्वासन
- बुद्ध पूर्णिमा पर कुरुक्षेत्र पहुंचीं श्रीलंका की उच्चायुक्त महिशिनी कोलोन, श्रीकृष्ण संग्रहालय में देखीं बौद्ध धर्म की ऐतिहासिक झलकियां
- पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर कल दोबारा होगी वोटिंग, गड़बड़ी के लगे थे आरोप
- हाईवे पर ट्रकों से बैटरी चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की बोलेरो और 8 बैटरियों के साथ दो गिरफ्तार
