पटियाला. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला दौरे पर काली माता मंदिर पहुंचकर विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने शहर की खूबसूरती और अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि पटियाला एक ‘नगीना’ है, जहां लोग एक दिन के लिए आते हैं लेकिन सवा महीना रुक जाते हैं।
मुख्यमंत्री ने मंदिर में संबोधन करते हुए बताया कि वे पटियाला में करीब 6 साल रहे हैं और शहर की हर गली-मोहल्ले से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा, “शहर पटियाला एक नगीना, लोग आउण एक दिन लई पर रहिंदे सवा महीना।” सीएम ने विकास कार्यों पर जोर देते हुए बताया कि पहले मंदिर में दर्शन के लिए मुख्य सड़क से आना पड़ता था, जहां भीड़ और जाम की समस्या रहती थी। अब नए विकास कार्यों से श्रद्धालु शांत गेट से शोर-शराबे से दूर दर्शन कर सकेंगे।
भगवंत मान ने सभी धर्मों से ऊपर उठकर मंदिर में माथा टेकने की अपील की और कहा कि उनकी सरकार को यह काम करने का सौभाग्य मिला है। मंदिर परिसर में ‘आम आदमी क्लीनिक’ भी खोला जा रहा है, जिससे आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिलेंगी।

सीएम ने मंदिर के पूर्व चेयरमैन रजिंदर गुप्ता का जिक्र करते हुए कहा कि वे अब राज्यसभा सदस्य बन गए हैं, यह सब माता की कृपा है।
- कौन झूठा, कौन सच्चा? भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को लेकर अखिलेश के बयान पर BJP का पलटवार, सपा सुप्रीमो को जो कहा…
- धीरेंद्र शास्त्री पर सपा विधायक का बड़ा हमला, जानिए क्यों कहा ‘सुरक्षा न होती तो कृष्ण भक्त देते जवाब’
- मंत्री का भतीजा बताकर SDOP को दी चेतावनी; ‘मैं कोई मामूली आदमी नहीं…’ कहते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- हेरोइन चिट्टा के साथ पकड़ाए तीन आरोपी: बेचने के लिए ढूंढ रहे थे ग्राहक, 3.53 लाख से ज्यादा का माल जब्त
- मोहाली में AAP महिला पार्षद के पति को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती
