Rajasthan News: राजस्थान के करौली जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। महुआ-हिंडौन मार्ग पर बच्चों से भरी सर्वोदय स्कूल की बस वृंदावन रिसॉर्ट के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और पलट गई। हादसा सुबह करीब 7:15 बजे क्यारदा गांव के पास हुआ। बस में सवार करीब 30 से 40 बच्चों में से एक दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और बस के इमरजेंसी गेट से बच्चों को बाहर निकाला। थोड़ी देर में पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गईं। सभी घायलों को हिंडौन के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
घायल बच्चों के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि हादसे के बाद स्कूल संचालक कुछ घायल बच्चों को अस्पताल की बजाय सीधे स्कूल लेकर गया। जानकारी मिलने पर नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, संचालक को फटकार लगाई और घायल बच्चों को अस्पताल भेजा।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था और बस में निर्धारित क्षमता से ज्यादा बच्चे सवार थे। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
पढ़ें ये खबरें
- पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, बीएन कॉलेज में आईडी कार्ड को लेकर हंगामा, वोटिंग जारी
- पैरों की मांसपेशियां है कमजोर और चलने में कांपते हैं पैर, तो ये एक्सरसाइज पैरों को बनाएंगे स्ट्रॉंग…
- बकायादारों के खिलाफ निगम की बड़ी कार्रवाईः खालसा कॉलेज परिसर की 100 से अधिक दुकानों को किया सील
- Bastar News Update: क्रशर खदान में ब्लास्टिंग से स्कूल और घरों में आ रही दरारें… लोगों में दहशत, बस्तर में हाईटेक पिचकारियों और हर्बल रंगों से सजा होली का बाजार, समर्थन मूल्य से ऊपर बिक रही इमली, NMDC के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सैकड़ों ग्रामीण
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: किसानों को आज होगा 407 करोड़ का भुगतान… बीएसपी के एचएसएलटी ठेका श्रमिकों को पेंशन मिलना शुरू… चौराहों पर सुनाई दे रही नगाड़ों की थाप… बूढ़ा सागर में नहीं बन पाया सिवरेज प्लांट… कुओं को सहेजने में निगम फेल…

