Rajasthan News: जोधपुर. शहर के प्रॉपर्टी एजेंट और ठेकेदार ने एवरग्रीन इंफोसॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड पर 3 करोड़ रु. की ठगी करने का केस दर्ज करवाया है। नंदवान सालावास निवासी पुरुषोत्तम मारू ने महामंदिर थाने में लिखवाई रिपोर्ट में मामला वर्ष 2022 का बताया है। इसमें नरपतराम चौहान, नरेंद्रकुमार गहलोत, जितेंद्र, महेंद्र तथा हीरालाल पर ठगी का आरोप लगाया है।

पुरुषोत्तम मारू ने रिपोर्ट में बताया कि उनके परिचित नागौरी गेट निवासी घनश्याम अग्रवाल ने कॉल किया। उन्हें बताया कि कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने मिलकर बड़ी कंपनी बनाई है। यह शेयर बाजार में निवेश कर बड़ा मुनाफा कमाती है। निवेशकों को मासिक लाभांश 4 से 8 प्रतिशत देती है। मूल जमा धनराशि के पुनर्भुगतान की भी गारंटी लेती है। इसके लिए चेक और स्टाम्प पर लिखकर देती है। इन बातों का विश्वास कर पुरुषोत्तम 20 जुलाई 2022 को मानजी का हत्था स्थित ऑफिस पहुंचा।
यहां नरपतराम, नरेन्द्र, जितेन्द्र, महेन्द्र, तथा हीरालाल ट्रेडर सहित अन्य लोगों से मुलाकात हुई। उन्होंने झांसा देकर अगले दिन 21 जुलाई को कैश 12 लाख रु. जमा कर लिए। पुरस्कार दिलाने और अन्य लोगों से मिलवाने के लिए भी प्रलोभन दिया। इसके बाद से परिचितों व रिश्तेदारों ने भी अभियुक्तों की बातों और प्रलोभन में आकर करीब 3 करोड़ रु. कंपनी में जमा में करवाए।
1 साल से लाभांश नहीं, मूल रकम मांगी तो मिली धमकियां
रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने पीड़ित के खाते के सारे एक्सेस भी अपने पास रखे। घनश्याम को इनके धोखे के बारे में पता चलने पर पीड़ितों को बताया। इन सभी ने दुबई में भी ऑफिस खोल रखा है। जब पुरुषोत्तम, उनके परिवार व परिचितों ने मूल राशि लौटाने को कहा तो वे धमकाने लगे। अक्टूबर 2024 से न तो लाभांश दिया न मूल रकम लौटाई। आरोप है कि कंपनी ने निवेश के नाम पर अन्य कई राज्यों में भी ठगी की है। तकरीबन 60 करोड़ रु. लोगों से ठगे जा चुके हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan News: राजस्थान में बड़ा बदलाव; माउंट आबू अब कहलाएगा आबू राज, सीएम भजनलाल ने विधानसभा में की ऐतिहासिक घोषणा
- CG Morning News: आज बिलासपुर दौरे पर रहेंगे CM साय… कृषक उन्नति योजना के तहत 25.28 लाख किसानों के खातों में भेजेंगे 10,324 करोड़ रुपये, होली अवकाश तक स्थगित हुई छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही, फिल्म ‘शतक’ प्रदेश में 6 माह तक टैक्स-फ्री घोषित रायपुर में दिव्यांग जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह…
- Rajasthan News: राजस्थान के कर्मचारियों और पत्रकारों की बल्ले-बल्ले; सीएम भजनलाल ने खोला पिटारा, पेंशन और मानदेय में भारी बढ़ोतरी
- बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, तेजस्वी यादव के करीबी पटना के पॉश अपार्टमेंट से पकड़ाया, 1 लाख का है इनाम
- Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मार्च से पहले ही मई जैसी तपन! बाड़मेर में पारा 36 डिग्री के पार, जानें आपके शहर का हाल


