Rajasthan News: राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू अब नये नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में इस पर्यटन स्थल का नाम बदलकर आबू राज किए जाने की आधिकारिक घोषणा की है। इस निर्णय के साथ ही आबू क्षेत्र सहित पूरे सिरोही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की अस्मिता और गौरव की जीत बताया है।

लोगों के अनुसार माउंट आबू नाम जहां ब्रिटिश काल की याद दिलाता था, वहीं आबू राज नाम इस क्षेत्र की प्राचीन सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक जड़ों को मजबूती देगा। विशेष रूप से ब्रह्माकुमारीज संस्थान का अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय यहीं होने के कारण, अब दुनिया के 140 देशों में इस क्षेत्र की पहचान नए और भारतीय नाम से होगी।
दशकों पुरानी मांग हुई पूरी
माउंट आबू का नाम बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। क्षेत्रीय विधायक समाराम गरासिया, मंत्री ओटा राम देवासी और कई स्थानीय संत-महात्मा इस विषय को लगातार सरकार के समक्ष उठा रहे थे। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर इस फैसले का स्वागत किया है।
पर्यटन और पहचान को मिलेगी नई दिशा
स्थानीय विशेषज्ञों का मानना है कि नाम परिवर्तन से पर्यटन के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आबू राज नाम से न केवल स्थानीय लोगों जुड़ाव महसूस करेंगे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसे एक नई और विशिष्ट पहचान मिलेगी। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर उत्सव जैसा माहौल है और लोग मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम: CM साय बोले- तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक
- ‘मोदी हमारा भाई है’ लखनऊ में गूंजा नया नारा; बासित अली का खुला चैलेंज- ‘सपा की साइकिल कर देंगे पंक्चर
- कांग्रेस विधायक के बेटे पर बस स्टाफ से मारपीट का आरोप, ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल…
- कुत्ते ने काटा तो लगा दिया सांप का इंजेक्शन! संजय गांधी अस्पताल में फिर लापरवाही के आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत
- ‘इज्जत दोगे तो लोगे… नाम तो पूरा शहर जानता है’, युवक को चप्पलों से पीटा, फिर वायरल किया Video, पुलिस को दी खुली चुनौती!


