Rajasthan News: पश्चिमी राजस्थान के खनिज समृद्ध बाड़मेर जिले में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड के वितरण में कथित गड़बड़ी ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। शिव विधानसभा से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने जिला प्रशासन पर अपने क्षेत्र के हक का बड़ा हिस्सा काटने का आरोप लगाते हुए राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने प्रशासन को नोटिस थमाकर चार हफ्तों में पूरा ब्योरा मांगा हैं।

डीएमएफटी फंड खनन कंपनियों से वसूले रॉयल्टी का 10-30 फीसदी हिस्सा होता है, जो प्रभावित गांवों में पानी, सड़क, स्कूल, अस्पताल और जल संरक्षण जैसे कामों के लिए खर्च होता है। भाटी का दावा है कि शिव क्षेत्र के खनन पट्टों से अरबों का फंड आता है, मगर मीटिंग में उनके हिस्से का ज्यादातर पैसा काटकर गैर-खनन इलाकों में बांट दिया गया। उन्होंने इसे ‘जनता के हक की चोरी’ बताया और कहा, “प्रशासन से कारण पूछा तो मुंह फेर लिया। अब अदालत ही इंसाफ देगी।”
हालिया डीएमएफटी बैठक में जिला कलेक्टर ने चार विधानसभाओं के लिए 103 करोड़ रुपये मंजूर किए। इसमें बाड़मेर को सबसे ज्यादा 65 करोड़, शिव को 18 करोड़, गुड़ामालानी को 15 करोड़ और चौहटन को मात्र 5 करोड़ मिले। भाटी बोले, “शिव का हक दोगुना से ज्यादा था, फिर भी काटा गया। कोर्ट ने साफ कहा हैं-जो बांटा, उसकी पूरी रिपोर्ट पेश करो।”
पढ़ें ये खबरें
- पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर दोनों तरफ से हमले हो रहे हैं, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा- अब खुली जंग होगी
- Rajasthan News: बेटियों को कैंसर से मिलेगी मुक्ति: पीएम मोदी ने अजमेर से शुरू किया फ्री HPV टीकाकरण, जानें किसे लगेगा यह टीका
- MP Morning News: 2 मार्च को बड़वानी में होगी पहली कृषि कैबिनेट, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दिल्ली दौरा, स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल, प्राइवेट स्कूल यूनिफॉर्म-बुक खरीदने के लिए नहीं डाल सकेंगे दबाव
- बिहार में समय से पहले गर्मी की दस्तक, फरवरी में ही 33°C के पार पहुंचा पारा, कैमूर सबसे गर्म, जाने कैसा रहेगा अपने शहर का हाल
- अभी तो बस शुरुआत ही है..! प्रदेश में आसामान से बरसने लगी आग, कई जिलों में पारा 32 डिग्री पार, ये जिले रहे सबसे गर्म…

