अबोहर में 16 नवंबर को पंजाब की अब तक की सबसे बड़ी मैराथन का आयोजन होने जा रहा है। यह मैराथन जाखड़ ट्रस्ट द्वारा आयोजित की जा रही है। इस मैराथन के लिए टीशर्ट की लांचिंग बुधवार को विधायक संदीप जाखड़ व उनकी टीम ने की।
इस मौके पर विधायक संदीप जाखड़ ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा यह 6वीं मैराथन है। इसमें 5, 10 व 21 किलोमीटर की दौड़ को शामिल किया जा रहा है। हर आयु वर्ग के करीब दस हजार लोग इसमें भाग लेंगे। विजेताओं को करीब एक लाख 70 हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मैराथन का उद्देश्य युवकों को नशों दूर कर खेलों की ओर बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि मैराथन की शुरूआत इस बार आभा स्कवेयर में शहीद उधम सिंह चौक से होगी। इसमें स्नीकर्स ने सहभागी बनने की पेशकश की है। इस अवसर पर विकास सिंगला, बब्बू ओशो,हरदेव सिंह, दीपक बंसल, सरयू गाबा, पुनीत अरोडा सोनू, प्रिंस अरनीवाला, डा. मुकेश, अमित सिंगला, अमन मूंड व राघव नागपाल आदि उपस्थित थे।
- महिला आरक्षण पर बवाल जारी: अब सपा ने बीजेपी की रणनीति पर उठाए सवाल, केन-बेतवा परियोजना पर भी साधा निशाना
- मिर्जापुर में भीषण हादसा, सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, जिंदा जल गए 6 लोग
- LSG vs RR IPL 2026 : राजस्थान की 40 रन से शानदार जीत, लखनऊ को 160 रन का लक्ष्य पड़ा भारी, जडेजा ने 43 रन के साथ झटके एक विकेट
- खेल-खेल में गई जान: नदी में नहाने गए तीन सगे भाई-बहन बने हादसे का शिकार, डूबने से तीनो की मौत
- EXCLUSIVE: लल्लूराम डॉट कॉम के संवाददाता के साथ सरेंडर करने निकली नक्सली उर्मिला, कम उम्र में ही थाम ली थी बंदूक, देखिए क्या कहा…
