चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार की कैबिनेट ने पंजाब स्पोर्ट्स मेडिकल कैडर में कुल 110 नई पोस्टों को तुरंत भरने की मंज़ूरी दे दी है। इन पदों में ग्रुप-ए के 14, ग्रुप-बी के 16, और ग्रुप-सी के 80 पद शामिल हैं।
सरकार का यह दूरदर्शी फैसला केवल पंजाब के खेल ढांचे को ज़मीनी स्तर पर अभूतपूर्व मजबूती नहीं देगा, बल्कि यह राज्य के मेधावी और प्रशिक्षित युवाओं के लिए 110 सुनिश्चित सरकारी नौकरियों के दरवाज़े भी खोल रहा है।
हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि इन चिकित्सा पेशेवरों को शुरुआत में तीन साल के अनुबंध पर रखा जाएगा, जो उनके प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं को सीधा संदेश देते हुए कहा कि पंजाब के नौजवानों को विभिन्न विभागों में बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं। यह भर्ती भी पूरी तरह से मेरिट पर आधारित होगी।
- यूपी में बदला मौसम का मिजाज, प्रयागराज से गाजियाबाद तक होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : निजी आवास में शांतिपूर्ण प्रार्थना सभा पर रोक नहीं लगा सकती पुलिस, जानिए पूरा मामला
- रोहतास में पति की हत्या के बाद पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग खाया जहर, हालत नाजुक, वाराणसी में चल रहा इलाज
- ‘भारत के जानी दुश्मन’ जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की मौत, रहस्यमयी हालत में मिली बॉडी, इंडिया में हुए कई आतंकी घटनाओं में अहम भूमिका निभाया था
- MP Morning News: आज वाराणसी जाएंगे CM डॉ मोहन, युवा विधायक सम्मेलन का दूसरा दिन, गर्मी की छुट्टियों में रेलवे की भोपाल के यात्रियों को सौगात, सड़क पर उतरेंगे प्रदेश के डेढ़ लाख शिक्षक

