चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार की कैबिनेट ने पंजाब स्पोर्ट्स मेडिकल कैडर में कुल 110 नई पोस्टों को तुरंत भरने की मंज़ूरी दे दी है। इन पदों में ग्रुप-ए के 14, ग्रुप-बी के 16, और ग्रुप-सी के 80 पद शामिल हैं।
सरकार का यह दूरदर्शी फैसला केवल पंजाब के खेल ढांचे को ज़मीनी स्तर पर अभूतपूर्व मजबूती नहीं देगा, बल्कि यह राज्य के मेधावी और प्रशिक्षित युवाओं के लिए 110 सुनिश्चित सरकारी नौकरियों के दरवाज़े भी खोल रहा है।
हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि इन चिकित्सा पेशेवरों को शुरुआत में तीन साल के अनुबंध पर रखा जाएगा, जो उनके प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं को सीधा संदेश देते हुए कहा कि पंजाब के नौजवानों को विभिन्न विभागों में बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं। यह भर्ती भी पूरी तरह से मेरिट पर आधारित होगी।
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

