Rajasthan News: भीनमाल में निजी ट्रेवल्स संचालकों द्वारा ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। Abhibus प्लेटफॉर्म से टिकट बुक कराने वाले एक यात्री के साथ दोहरी वसूली और विवाद के चलते मारपीट तक हो गई।
पीड़ित यात्री ने बताया कि उसने थार बस की ऑनलाइन बुकिंग की थी। यात्रा से लगभग दो घंटे पहले हकम टूर एंड ट्रेवल्स से जुड़े सचिन नामक युवक ने फोन कर कहा कि आज थार बस नहीं आ पाएगी, आप गजराज बस में चले जाना।

निर्धारित स्थान (भीनमाल रेलवे स्टेशन के आगे) पर पहुंचने पर यात्री को गजराज बस में पीछे की सीट दी गई। जब उसने विरोध किया और कहा कि उसने पहले ही ऑनलाइन भुगतान कर दिया है, तो बस मालिक गजेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी बस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध ही नहीं है। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस और तनाव बढ़ गया।
पीड़ित के अनुसार, गजेंद्र सिंह ने धमकी भरे लहजे में कहा, ऑनलाइन टिकट लेने वाले मूर्ख होते हैं। ज्यादा पैसे हैं तो हमें दे दो। उन्होंने यह भी कहा कि जालोर का कलेक्टर भी आ जाए, तब भी सीट नहीं देंगे।
यात्रियों का दावा है कि यह एक पूर्व निर्धारित खेल है। ट्रेवल्स संचालक थार बस को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिखाते हैं और यात्रा से कुछ घंटे पहले कॉल कर बस कैंसिल बताकर दूसरी बस (गजराज) में भेज देते हैं। इस प्रक्रिया में यात्रियों से दोबारा किराया वसूला जाता है और विरोध करने पर धमकियां दी जाती हैं।
पढ़ें ये खबरें
- बंगाल में भाजपा की जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, कहा- आज यहां हूं वह अमित शाह की देन है
- गुरुग्राम में रफ्तार का कहर: पटौदी रोड पर अज्ञात वाहन ने दो को कुचला, मौके पर मौत
- ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं…’, CM धामी ने विकास कार्यों की समीक्षा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश
- MP में किसानों को बड़ी राहत: अब एक बार में ही मिलेगा पूरा यूरिया, सरकार का बड़ा फैसला
- हरियाणा में कुदरत का कहर: हिसार में ओलावृष्टि, सिरसा-फतेहाबाद के लिए रेड अलर्ट जारी
