Rajasthan News: जयपुर। राजसेस महाविद्यालयों में विद्या संबल योजना के तहत संविदा पर लगे 2700 सहायक आचार्यों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने हटाकर परीक्षा के जरिए नए सिरे से संविदा भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। 374 राजसेस महाविद्यालयों एवं राजसेस के अन्य पदों पर 5 साल के लिए की जा रही भर्ती का विरोध हो गया है। विभाग ने राजसेस हियरिंग ऑफ मैन पॉवर रूल- 2023 में संशोधन किया था।

पांच साल के लिए होगी भर्ती
संविदा भर्ती का प्रावधान लागू होने के बाद कॉलेजों में विद्या संबल योजना के तहत लगे 2700 सहायक आचार्यों के बेरोजगार होने की नौबत आ जाएगी। विद्या संबल सहायक आचार्य संघ के अध्यक्ष डॉ. रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के 374 राजसेस महाविद्यालयों एवं राजसेस के अन्य पदों पर मात्र 5 वर्ष के लिए संविदा भर्ती कर रही है। जबकि पिछले 5 वर्ष से इन पदों पर विद्या संबल योजना के तहत सहायक आचार्य लगे हुए हैं, उन्हें हटा दिया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा बदलाव : विधायक संगीता सिन्हा को मिली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
- केरल में कांग्रेस की लॉटरी: पायलट का जादू चला और बदल गई दक्षिण की हवा, जानें कैसे पलटी बाजी
- कार के ऊपर पलटा आम से भरा ट्रक: मची अफरा-तफरी, 2 लोग घायल
- पूर्व सांसद खारबेल स्वाईं की BJP में बहाली, अनुशासनहीनता के आरोप में हुए थे निलंबित
- Bulldozer Action : 5 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले आरोपी के घर चला बुलडोजर, सामान को भी किया गया जब्त
