Rajasthan News: जयपुर। राजसेस महाविद्यालयों में विद्या संबल योजना के तहत संविदा पर लगे 2700 सहायक आचार्यों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने हटाकर परीक्षा के जरिए नए सिरे से संविदा भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। 374 राजसेस महाविद्यालयों एवं राजसेस के अन्य पदों पर 5 साल के लिए की जा रही भर्ती का विरोध हो गया है। विभाग ने राजसेस हियरिंग ऑफ मैन पॉवर रूल- 2023 में संशोधन किया था।

पांच साल के लिए होगी भर्ती
संविदा भर्ती का प्रावधान लागू होने के बाद कॉलेजों में विद्या संबल योजना के तहत लगे 2700 सहायक आचार्यों के बेरोजगार होने की नौबत आ जाएगी। विद्या संबल सहायक आचार्य संघ के अध्यक्ष डॉ. रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के 374 राजसेस महाविद्यालयों एवं राजसेस के अन्य पदों पर मात्र 5 वर्ष के लिए संविदा भर्ती कर रही है। जबकि पिछले 5 वर्ष से इन पदों पर विद्या संबल योजना के तहत सहायक आचार्य लगे हुए हैं, उन्हें हटा दिया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- पंचायत चुनाव पर ओपी राजभर का ऐलान, पहले पिछड़ों का आरक्षण होगा तय
- जज के खिलाफ FIR दर्ज करना टीआई को पड़ा भारी, एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से किया लाइन अटैच…
- Jharkhand News: झारखंड के RIMS में बढ़ीं PG की 36 सीटें, अब 176 से बढ़कर हुई 212; NMC ने दी मंजूरी, इन 7 विभागों को मिला फायदा
- अखिलेश जी सत्ताइस छोड़िए, अगले पैदाइश तक… ओपी राजभर का सपा सुप्रीमो पर तीखा हमला, जानिए ऐसा क्या कहा?
- शत्रुओं का जड़ से इलाज! नरक चतुर्दशी की रात इन पांच चीजों को जला दें…
