मुक्तसर। पंजाब के गांव दोदा से मुक्तसर जाने वाले मुख्य मार्ग पर चंदभान ड्रेन के पुल के पास बड़ी लूट की खबर सामने आई है। यहां दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश लुटेरों ने गांव काउनी के एक स्कूटी सवार युवा किसान को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। किसान से इस दौरान दो लाख रुपये की नकदी लूट ली सभी फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि किसान अढ़ैया का पैसा देने जा रहा था, इस दौरान ही लूट हुई है। बेहोश किसान को मुक्तसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना दोपहर करीब एक बजे की है।
अस्पताल में होश आने के बाद जानकारी देते हुए गांव काउनी निवासी कुलजीत सिंह पुत्र शमशेर सिंह ने बताया कि वह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर काउनी से मुक्तसर जा रहा था। जब वह चंदभान ड्रेन सेमनाले के पुल पर पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। दोनों ने चेहरे में कपड़ा बंधा था और इस दौरान ही किसान को नशीली दवाई सुंघा दी। इस दौरान ही किसान से पैसे छीना गया और लुटेरे फरार हो गए।
- हे धीरेंद्र शास्त्री जी… स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया गौरक्षा धर्मयुद्ध अभियान में शामिल होने का आमंत्रण, कहा- गऊ माता की रक्षा के लिए हम सब एक हो जाएं
- जंग के बीच ईरान में जमीनी अभियान शुरू करने की तैयारी में ट्रंप, गुपचुप तरीके से चल रही प्लानिंग
- डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी : बीच सड़क गर्भवती महिला से की मारपीट, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
- महिला दिवस विशेष: बैंक-LIC की नौकरी छोड़ पहनी वर्दी, 6 साल में की 9 हजार से ज्यादा महिलाओं की मदद
- राज्यसभा कैंडिडेट ने नॉमिनेशन फाइल करने के बाद अपनी एसेट्स लिस्ट फाइल की, जानें किसके पास कितनी संपत्ति है?

