Tarn Taran by-election : तरन तारन। तरन तारन विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने 11 हजार से अधिक वोटों से धमाकेदार जीत हासिल की। जीत के बाद कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा, “लोगों ने राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा की धौंस से किला उखाड़ दिया। ये बेतुके बयान देना बंद करें, जनता सिर्फ विकास को वोट देती है।”
धालीवाल ने कहा, “विरोधी कहते थे यह पंथक क्षेत्र है, लेकिन हमने विकास पर वोट मांगा और जनता ने सुनी।” उन्होंने BJP, अकाली दल (वारिस पंजाब दे) और कांग्रेस को चेताया कि “गप्पें मारने से कुछ नहीं होगा।”
AAP कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। धालीवाल ने 2027 के विधानसभा चुनाव को ‘फाइनल’ बताते हुए दावा किया, “सेमीफाइनल AAP ने जीत लिया, फाइनल में भी बाजी हमारी।”
- बिहार में सम्राट सरकार का एक्शन शुरू, पहली कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्तावों पर मुहर, दिल्ली से लौटते ही नीतीश का मिला आशीर्वाद
- सुरक्षित, सुखद और प्लास्टिक मुक्त हरित चारधाम यात्रा : सीएम धामी की श्रद्धालुओं से अपील
- जयारोग्य अस्पताल में लापरवाही: महिला की ECG रिपोर्ट पर पुरुष का इलाज, गलत रिपोर्ट से शख्स की मौत, बेटी ने CM डॉ. मोहन यादव से लगाई न्याय की गुहार
- नूंह मासूम दुष्कर्म-हत्या केस में बड़ा फैसला: दोषी को उम्रकैद, 1.30 लाख जुर्माना
- राजभाषा छत्तीसगढ़ी में हो जनगणना-2027 फार्म, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

