अमृतसर। पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर है। मशहूर गीतकार निम्मा लोहारका (48) का निधन हो गया। उन्होंने 500 से अधिक गीत लिखे और 150 से ज्यादा गायकों को स्टार बनाने में अहम योगदान दिया। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव लोहारका में किया जाएंगा।
दिलजीत से नछत्तर गिल तक, कई सितारों को दी पहचान
निम्मा लोहारका का पूरा नाम निरमल सिंह था। उनका जन्म 24 मार्च 1977 को अमृतसर की अजनाला तहसील के गांव लोहारका में हुआ। पिता दर्शन सिंह और मां दलबीर कौर किसान परिवार से थे। उन्होंने दिलजीत दोसांझ, अमरिंदर गिल, नछत्तर गिल, रविंदर गरेवाल, मलकीत सिंह, फिरोज खान, हरभजन शेरा, इंदरजीत निक्कू, लखविंदर वडाली, कुलविंदर ढिल्लों जैसे दिग्गज गायकों के लिए सुपरहिट गीत लिखे। उनके गीतों ने कई कलाकारों को पहचान दिलाईं।

अंतिम दिनों में की थी उदासी की शिकायत
अपने इंटरव्यू में निम्मा ने बताया था कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उन्होंने कई लोगों को स्टार बनाया, लेकिन आखिरी पलों में बहुत कम लोगों ने मदद की। गन कल्चर और धौंस दिखाने वाले गीतों के दौर में उनके गीतों को कोई खरीदार नहीं मिल रहा था। उन्होंने दुख जताया था कि इंडस्ट्री काम निकलने के बाद जल्दी भुला देती हैं।
- हे धीरेंद्र शास्त्री जी… स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया गौरक्षा धर्मयुद्ध अभियान में शामिल होने का आमंत्रण, कहा- गऊ माता की रक्षा के लिए हम सब एक हो जाएं
- जंग के बीच ईरान में जमीनी अभियान शुरू करने की तैयारी में ट्रंप, गुपचुप तरीके से चल रही प्लानिंग
- डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी : बीच सड़क गर्भवती महिला से की मारपीट, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
- महिला दिवस विशेष: बैंक-LIC की नौकरी छोड़ पहनी वर्दी, 6 साल में की 9 हजार से ज्यादा महिलाओं की मदद
- राज्यसभा कैंडिडेट ने नॉमिनेशन फाइल करने के बाद अपनी एसेट्स लिस्ट फाइल की, जानें किसके पास कितनी संपत्ति है?

