Rajasthan News: एसआई भर्ती 2021 को लेकर भजनलाल सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दायर की है। सरकार का कहना है कि भर्ती रद्द करने का फैसला ठीक नहीं है, क्योंकि पेपर लीक पूरे राज्य में नहीं हुआ। अपील में यह भी तर्क दिया गया कि कुछ लोगों की गलती की सजा उन अभ्यर्थियों को नहीं मिलनी चाहिए, जिन्होंने ईमानदारी से परीक्षा दी।

सरकार ने बताया कि लीक हुआ पेपर कुछ चुनिंदा लोगों, जिनमें आरपीएससी से जुड़े लोग और दलाल शामिल थे, तक ही पहुंचा था। अगर पूरी भर्ती रद्द होती है तो इसका सीधा नुकसान उन उम्मीदवारों को होगा जिन्होंने मेहनत से परीक्षा पास की है। जांच एजेंसियां अपनी कार्रवाई जारी रखे हुए हैं, इसलिए सही और गलत की पहचान कर भर्ती को आगे बढ़ाना संभव है।
हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने 28 अगस्त को भर्ती रद्द करने का आदेश दिया था। समय सीमा खत्म होने के बाद सरकार ने अपील दायर की है और इसके साथ देरी माफी का आवेदन भी जोड़ा है।
इस मामले में पहले से ही चयनित अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई चल रही है। अगर कोर्ट नई अपील स्वीकार करता है, तो दोनों मामलों की सुनवाई एक साथ हो सकती है। चयनित उम्मीदवारों की अपील पर अगली सुनवाई 24 नवंबर को की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- पुतिन की जान को खतरा! रूस में क्रेमलिन की सुरक्षा बढ़ाई गई, रूसी राष्ट्रपति बंकर में हुए शिफ्ट
- Kerala Election Results 2026 LIVE: केरल में 47 सीटों पर नतीजे घोषित, यूडीएफ 97 सीटों पर आगे, बीजेपी का भी खुल रहा खाता, CM विजयन पिछड़े
- Tamilnadu Election Results 2026: TVK की लीड बरकरार, एडीएमके से आगे निकली डीएमके, सीएम स्टालिन हार की कगार पर…
- ‘मोदी जी की आंखों में कभी नमी नहीं आने देंगे…’बंगाल चुनाव में BJP की जीत के दावे पर मंत्री कपिल मिश्रा का बयान
- लमती डेम परियोजना पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, जानिए क्या है पूरा मामला
