Rajasthan News: एसआई भर्ती 2021 को लेकर भजनलाल सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दायर की है। सरकार का कहना है कि भर्ती रद्द करने का फैसला ठीक नहीं है, क्योंकि पेपर लीक पूरे राज्य में नहीं हुआ। अपील में यह भी तर्क दिया गया कि कुछ लोगों की गलती की सजा उन अभ्यर्थियों को नहीं मिलनी चाहिए, जिन्होंने ईमानदारी से परीक्षा दी।

सरकार ने बताया कि लीक हुआ पेपर कुछ चुनिंदा लोगों, जिनमें आरपीएससी से जुड़े लोग और दलाल शामिल थे, तक ही पहुंचा था। अगर पूरी भर्ती रद्द होती है तो इसका सीधा नुकसान उन उम्मीदवारों को होगा जिन्होंने मेहनत से परीक्षा पास की है। जांच एजेंसियां अपनी कार्रवाई जारी रखे हुए हैं, इसलिए सही और गलत की पहचान कर भर्ती को आगे बढ़ाना संभव है।
हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने 28 अगस्त को भर्ती रद्द करने का आदेश दिया था। समय सीमा खत्म होने के बाद सरकार ने अपील दायर की है और इसके साथ देरी माफी का आवेदन भी जोड़ा है।
इस मामले में पहले से ही चयनित अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई चल रही है। अगर कोर्ट नई अपील स्वीकार करता है, तो दोनों मामलों की सुनवाई एक साथ हो सकती है। चयनित उम्मीदवारों की अपील पर अगली सुनवाई 24 नवंबर को की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- जेल जाएंगे नहीं, फिर भी खाएंगे जेल की रोटी! हरियाणा में अनोखी पहल, कैदियों के हाथ का खाना मिलेगा जनता को
- Delhi News Brief: दिल्ली-NCR में थम सकती है ऑटो-टैक्सी की रफ्तार; दिल्ली में जमीन-मकान के रजिस्ट्रेशन एक्ट में बड़ा बदलाव
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मानसून की बढ़ेगी रफ्तार, अगले 5 दिन जमकर बरसेंगे बादल!
- बॉम्बे HC ने MCA कॉम्प्लेक्स में 5 रेस्तरां को फिर खोलने का दिया आदेश, FDA को कहा- आप कोई लॉर्ड हैं?
- ‘द ग्रेट खली’ की गाड़ी का एक्सीडेंट, पानीपत के पास मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे WWE रेसलर

