Rajasthan News: जोधपुर उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (द्वितीय) ने क्रेडिट कार्ड के बिना उपयोग बिल भेजने पर आईसीआईसीआई बैंक पर जुर्माना लगाया है।

अध्यक्ष डॉ. यतीशकुमार शर्मा और सदस्य डॉ. अनुराधा व्यास ने बैंक को गलत तरीके से बनाए बकाया की वसूली रोकने, सिबिल रिकॉर्ड सुधारने और 10 हजार रुपए हर्जाना देने का आदेश दिया। दरअसल, मेड़ती गेट निवासी परिवादी राजकुमार गहलोत ने शिकायत की थी कि बैंक ने बिना अनुरोध नया क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया, जबकि पुराना कार्ड अभी मान्य था।
नया कार्ड उपभोक्ता तक पहुंचा ही नहीं, फिर भी बैंक ने लेट फीस, जीएसटी और ब्याज जोड़कर गलत बकाया दर्शा दिया और उसे सिबिल में रिपोर्ट कर दिया। इससे उपभोक्ता का क्रेडिट स्कोर 810 से 600 पर आ गया। बैंक कार्ड की डिलीवरी का प्रमाण पेश नहीं कर पाया। आयोग ने इसे सेवा में कमी व अनुचित व्यापार व्यवहार मान जुर्माना लगाया।
पढ़ें ये खबरें
- तिरंगे में लिपटकर घर लौटा बेगूसराय का लाल, CRPF जवान मुरारी झा का मुंबई में निधन, 15 वर्षीय बेटे ने सिमरिया घाट पर दी मुखाग्नि
- रफ्तार ने छीन ली जिंदगी, ट्रक और कार की टक्कर, जीजा और साले की मौत
- गयाजी के रास्ते चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की राह हुई आसान, मगध के यात्रियों को बड़ी राहत
- UAE में फंसे महाराष्ट्र राज्य के 164 लोगों की आज होगी वापसी, डिप्टी सीएम शिंदे ने की उड़ानों की व्यवस्था
- Rajasthan News: राजस्थान की रूह कंपा देने वाली होली: यहां गुलाल नहीं, लोहे की डोलची से पीठ पर होता है प्रहार, SDM पर होती है पहली मार

