Rajasthan News: राजस्थान में घूमर महोत्सव ने इस बार इतिहास रच दिया. सातों संभाग मुख्यालयों पर एकसाथ आयोजित कार्यक्रम में करीब छह हजार महिलाओं और युवतियों ने घूमर की लय पर कदम मिलाए और ये शानदार प्रदर्शन एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।

जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में राज्य स्तरीय आयोजन की शुरुआत उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नगाड़ा बजाकर की. मैदान में उमड़ा जनसैलाब और महिलाओं की भागीदारी ने राजस्थान की सांस्कृतिक आत्मा को नए रंग में सामने रखा.
दिया कुमारी ने कहा कि वक्त आ गया है जब राजस्थान की लोक कला, लोक संस्कृति और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है. घूमर जैसे प्रतीकात्मक नृत्य को दुनिया तक ले जाने के लिए राज्य हर साल बड़े स्तर पर ऐसे आयोजन करेगा. उन्होंने मंच से उतरकर मैदान में पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि सरकार की प्राथमिकता एक ऐसा मॉडल तैयार करना है जिसमें संस्कृति, नवाचार और जनभागीदारी साथ चलें, ताकि पर्यटन और मजबूत हो सके.
कार्यक्रम में घूमर की प्राचीन शैली से लेकर नई प्रस्तुति तक सबने दर्शकों को बांधे रखा. इस दौरान पद्मश्री गोवरधन कुमारी को दी गई श्रद्धांजलि. राज्य सरकार घूमर फेस्टिवल को एक दीर्घकालिक सांस्कृतिक पहचान के रूप में स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। आयोजन में गणगौर डांस अकादमी की प्रस्तुति से शुरू हुए महोत्सव में बड़ी संख्या में युवतियों ने हिस्सा लिया।
पढ़ें ये खबरें
- CG News : प्रशिक्षु IAS की कार को टक्कर मारकर भाग रहा था पिकअप ड्राइवर, जवानों ने पकड़ा
- गढ़चिरौली में 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, 68 लाख का घोषित था इनाम
- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा: गर्भवती होने पर खुला था दरिंदगी का राज, कोर्ट ने दिया पीड़िता को 2 लाख क्षतिपूर्ति देने का आदेश
- Bihar Top News 19 march 2026: समृद्धि यात्रा में सब्जी की लूट, अनंत सिंह को मिली जमानत, सिलेंडर संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायकों पर गिरेगी गाज, छात्र नेता की सरकार को चेतावनी, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- Bhilai Yes Bank scam : अब CBI करेगी 165 करोड़ के भिलाई यस बैंक घोटाले की जांच, हाईकोर्ट ने दिया आदेश, सरकार की जांच प्रक्रिया पर जताई नाराजगी

