Rajasthan News: राजस्थान में घूमर महोत्सव ने इस बार इतिहास रच दिया. सातों संभाग मुख्यालयों पर एकसाथ आयोजित कार्यक्रम में करीब छह हजार महिलाओं और युवतियों ने घूमर की लय पर कदम मिलाए और ये शानदार प्रदर्शन एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।

जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में राज्य स्तरीय आयोजन की शुरुआत उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नगाड़ा बजाकर की. मैदान में उमड़ा जनसैलाब और महिलाओं की भागीदारी ने राजस्थान की सांस्कृतिक आत्मा को नए रंग में सामने रखा.
दिया कुमारी ने कहा कि वक्त आ गया है जब राजस्थान की लोक कला, लोक संस्कृति और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है. घूमर जैसे प्रतीकात्मक नृत्य को दुनिया तक ले जाने के लिए राज्य हर साल बड़े स्तर पर ऐसे आयोजन करेगा. उन्होंने मंच से उतरकर मैदान में पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि सरकार की प्राथमिकता एक ऐसा मॉडल तैयार करना है जिसमें संस्कृति, नवाचार और जनभागीदारी साथ चलें, ताकि पर्यटन और मजबूत हो सके.
कार्यक्रम में घूमर की प्राचीन शैली से लेकर नई प्रस्तुति तक सबने दर्शकों को बांधे रखा. इस दौरान पद्मश्री गोवरधन कुमारी को दी गई श्रद्धांजलि. राज्य सरकार घूमर फेस्टिवल को एक दीर्घकालिक सांस्कृतिक पहचान के रूप में स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। आयोजन में गणगौर डांस अकादमी की प्रस्तुति से शुरू हुए महोत्सव में बड़ी संख्या में युवतियों ने हिस्सा लिया।
पढ़ें ये खबरें
- अमित जोगी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे विधायक राजेश मूणत, FIR के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
- कई घंटों तक खंगाले गए 2 फ्लैट, जानिए पंचकूला में ईडी की रेड के दौरान क्या-क्या हुआ ज़ब्त
- घरौंदा सेंटर में 8 बच्चों की मौत और 5 के गायब होने का मामला, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कोर्ट कमिश्नरों से मांगी रिपोर्ट
- जमीन के टुकड़े के लिए खून का प्यासा बना भाई! खेत में घुसकर कांग्रेस नेता को कुल्हाड़ी से काटा
- Dewas TI Murder Case: पुलिस कस्टडी से भाग रहे ड्राइवर का शॉर्ट एनकाउंटर, इधर CM डॉ. मोहन ने पुलिस को दिए फ्री हैंड

