Rajasthan News: उदयपुर एक बार फिर दुनिया की नजर में है. झीलों का यह शहर एक अमेरिकी NRI परिवार की रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सज रहा है. दो दिन चलने वाली इस हाई प्रोफाइल शादी में US President डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के आने की उम्मीद है. वे पिछोला झील के किनारे बने लीला पैलेस में रुकेंगे. फिल्म जगत की कई हस्तियां भी मेहमानों की सूची में शामिल हैं.

21 और 22 नवंबर को शाही समारोह
शादी 21 और 22 नवंबर को होगी. सुरक्षा एजेंसियां पूरे शहर में तैनात हैं. सिटी पैलेस, जग मंदिर और पुराने बाजारों को बेहद खूबसूरती से सजाया जा रहा है. अमेरिकी डांसरों की टीम उदयपुर पहुंच चुकी है और अपनी परफॉर्मेंस की रिहर्सल शुरू कर चुकी है।
राजस्थानी अंदाज में दिखेंगे मेहमान
बारात बड़ी पोल से निकलेगी और नावों के जरिए जग मंदिर पहुंचेगी, जहां फेरे होंगे. बारातियों को राजस्थानी संस्कृति का अनुभव देने के लिए मेवाड़ी पाग, साफा और पारंपरिक परिधान तैयार रखे गए हैं.
ट्रंप जूनियर भी होंगे मेहमान
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के उदयपुर आने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. जग मंदिर पैलेस में मुख्य समारोह और फेरे होंगे, जबकि सिटी पैलेस के मानेक चौक में दो दिन तक अन्य कार्यक्रम होंगे. यह शादी एक अमेरिकी बिजनेसमैन के बेटे और अमेरिकी दुल्हन के बीच हो रही है जिनका परिवार भारतीय मूल का है.
पढ़ें ये खबरें
- ओवर-फर्मेंटेड इडली बैटर से न हों परेशान, इन आसान किचन हैक्स से करें खट्टापन कम …
- पुतिन की जान को खतरा! रूस में क्रेमलिन की सुरक्षा बढ़ाई गई, रूसी राष्ट्रपति बंकर में हुए शिफ्ट
- Kerala Election Results 2026 LIVE: केरल में 47 सीटों पर नतीजे घोषित, यूडीएफ 97 सीटों पर आगे, बीजेपी का भी खुल रहा खाता, CM विजयन पिछड़े
- Tamilnadu Election Results 2026: TVK की लीड बरकरार, एडीएमके से आगे निकली डीएमके, सीएम स्टालिन हार की कगार पर…
- ‘मोदी जी की आंखों में कभी नमी नहीं आने देंगे…’बंगाल चुनाव में BJP की जीत के दावे पर मंत्री कपिल मिश्रा का बयान
