चंडीगढ़। पंजाब में लगातार मौसम बदल रहा है। बारिश के साथ ओले और तेज हवा चलने से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। इन सबके बीच अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन शहरों के लिए अलर्ट जारी आपको बता दें कि अमृतसर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मलेरकोटला, मानसा, मोगा, पटियाला, संगरूर और तरनतारन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यहां कुछ स्थानों पर तेज तूफानी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
आज और कल होगा असर
मौसम विभाग ने आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। राज्य के 5 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में आंधी-तूफान और 30 – 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं 19 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिनमें अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली समेत कई इलाके शामिल हैं।
पश्चिमी विभोर ने बदला मौसम
मौसम में बदलाव की वजह राजस्थान के ऊपर सक्रिय सिस्टम और एक पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है, जिससे उत्तर भारत के मौसम में अस्थिरता बनी हुई है।बारिश के आंकड़ों की बात करें तो 18 मार्च को पठानकोट में सबसे ज्यादा 4.5 मिमी और अमृतसर में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि लुधियाना और चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी हुई।

तापमान में आई गिरावट
तापमान की बात करें तो अमृतसर सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला में 27.7 डिग्री, लुधियाना में 26.2 डिग्री और पठानकोट में 22.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। कई जगहों पर 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 दिनों में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
- नौकरी की तलाश में रूस गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप, बहन ने लगाई मदद की गुहार
- मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर जताई सहमति
- सरकारी यूरिया के पीले कट्टे खोलकर सफेद बोरियों में भर रहे थे, गोदाम पर छापा
- सलकनपुर आश्रम में इस बार क्यों बदला माहौल? शरद पूर्णिमा उत्सव में न मंच पर उत्तम स्वामी और न आमंत्रण पत्र में नेताओं के नाम, चर्चाओं का बाजार गर्म
- AIT चौक से गुजरने वाले ध्यान दें, रात 10 बजे से बदलेगा रास्ता
