भुवनेश्वर. जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार को रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और बीजू जनता दल प्रमुख नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को बधाई दी।
नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्रियों के वी सिंह देव और पार्वती परीदा के साथ शामिल हुये माझी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘मैं श्री नीतीश कुमारजी को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर दसवीं बार शपथ लेने पर दिल से बधाई देता हूं। लोक सेवा का उनका शानदार रिकॉर्ड न सिर्फ बिहार के लोगों को बल्कि पूरे देश को प्रेरित करता रहेगा।’’
बीजू जनता दल अध्यक्ष और ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘श्री नीतीश कुमारजी को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई। मैं चाहता हूं कि आपके नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुए। शुभकामनाएं।’’
ओडिशा के उप मुख्यमंत्री सिंह देव ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी। उन्होंने इसके अलावा सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने पर शुभकामनायें दी।

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, भाजपा विधायकों सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा के अलावा राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किये गये अन्य नेताओं को बृहस्पतिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
- लोकसभा से पारित हुआ Finance Bill 2026, टैक्स नियमों में अहम बदलाव ; निर्मला सीतारमण बोलीं- नया Income Tax Law सरल और विवाद-मुक्त है
- सांसें रोक देने वाली रफ्तारः पहले कार ने स्कार्पियों को मारी ठोकर, फिर जद में आया ई-रिक्शा, मौत का मंजर देख सहम उठे लोग
- व्यापमं का जिन्न फिर आया बाहर ! सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख, सीबीआई और एमपी सरकार से मांगा जवाब
- Khelo India Tribal Games 2026 : उद्घाटन समारोह पर मीराबाई चानू बोलीं- एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना, ट्राइबल गेम्स को बताया गेम चेंजर
- आत्मसमर्पित नक्सली स्वरूपा ने गोंडी में लिखा बचे हुए माओवादी साथियों के लिए मार्मिक पत्र, मुख्यधारा में लौटने की अपील की…

