भुवनेश्वर. जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार को रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और बीजू जनता दल प्रमुख नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को बधाई दी।
नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्रियों के वी सिंह देव और पार्वती परीदा के साथ शामिल हुये माझी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘मैं श्री नीतीश कुमारजी को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर दसवीं बार शपथ लेने पर दिल से बधाई देता हूं। लोक सेवा का उनका शानदार रिकॉर्ड न सिर्फ बिहार के लोगों को बल्कि पूरे देश को प्रेरित करता रहेगा।’’
बीजू जनता दल अध्यक्ष और ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘श्री नीतीश कुमारजी को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई। मैं चाहता हूं कि आपके नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुए। शुभकामनाएं।’’
ओडिशा के उप मुख्यमंत्री सिंह देव ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी। उन्होंने इसके अलावा सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने पर शुभकामनायें दी।

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, भाजपा विधायकों सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा के अलावा राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किये गये अन्य नेताओं को बृहस्पतिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
- गांधीनगर निकाय चुनाव: पोचिंग के डर से कांग्रेस ने प्रत्याशियों को सीक्रेट जगह भेजा, बीजेपी का पलटवार
- कांगो में इबोला का अब तक 8,067 मामले, WHO ने कहा- स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही
- दिल्ली पुलिस का एक्शन, FCRA केस में गृह मंत्रालय के 2 अधिकारी गिरफ्तार, रिश्वत मांगने का आरोप
- 55 घाट, 30 लाख दीये और आसमान में 2,100 ड्रोन… अयोध्या के दीपोत्सव की तैयारी तेज
- उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के विवाद पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान, बोले- विकास कार्य के लिए समाज ने खुद किया सहयोग, कांग्रेस पर भी साधा निशाना


