आनंदपुर साहिब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को श्री आनंदपुर साहिब में हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी प्रकाश पर्व के मौके पर कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने श्री अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय स्तर पर बसें और ई-रिक्शे पूरी तरह मुफ्त चलाए जाएंगे, इसके लिए सारा खर्चे सरकार वहन करेगी। सीएम मान ने ऐलान किया कि गुरु साहिब के नाम पर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी।
शहर के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रदर्शित करने वाली नई हेरिटेज स्ट्रीट विकसित करने की घोषण भी उन्होंने की। इसके अलावा चरण गंगा स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधित करते हुए कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने जो लासानी कुर्बानी दी, उस जैसी कुर्बानी दुनिया में कहीं नहीं देखी जा सकती। आज हम उनके चरणों में नतमस्तक हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का संकल्प लेते हैं।
- मोबाइल बदलने के विवाद में दुकानदार पर जानलेवा हमला, नकदी और फोन लूटकर आरोपी फरार
- कुरुक्षेत्र: खुशियां मातम में बदली, भात भरने आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत; टक्कर के बाद बाइक में लगी आग
- ‘नस्लवाद तो हद से ज्यादा है’, घी और दक्षिण एशियाई प्रोडक्ट्स को ताले में बंद करने पर कनाडाई ग्रोसरी स्टोर पर फूटा लोगों का गुस्सा…
- मोबाइल विवाद ने लिया हिंसक रूप, दुकानदार से लूटपाट और जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- ईरान का बड़ा दावा, ‘पूरी तरह स्वस्थ हैं हमारे सुप्रीम लीडर’ ; मुजतबा खामेनेई के मारे जाने की उड़ी थी अफवाह

