फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को फतेहगढ़ साहिब में ईजी-रजिस्ट्री सिस्टम लॉन्च किया है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री की प्रक्रिया आसान और सुगम बनाना है। मुख्यमंत्री मान ने घोषणा की कि अब रजिस्ट्री का काम सिर्फ 20 मिनट में पूरा हो जाएगा। पहले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब टोकन सिस्टम के जरिए उन्हें एक निश्चित समय मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लोग तहसील जाने से डरते थे और हर कदम पर रिश्वतखोरी और दलालों का बोलबाला था। उन्होंने कहा, अब किसी भी काम के लिए पैसे देने की जरूरत नहीं है। आप तहसील आएं, 20 मिनट में अपना काम कराके चले जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर काम की लिखित रसीद दी जाएगी और अधिक पैसे मांगने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि माल विभाग का हेल्पलाइन नंबर 1076 सुचारू रूप से चालू हैं, अब लोगों को कम यात्रा करनी पड़ेगी और सिर्फ एक फोटो की जरूरत होगी। बाकी का अधिकांश काम इस फोन नंबर के जरिए ही किया जा सकेगा। इस प्रणाली को पहले मोहाली में शुरू किया गया था और अब फतेहगढ़ साहिब में लॉन्च करने के बाद इसे जल्द ही पूरे राज्य में लागू करने की तैयारी हैं।
- Green Pea Raita : गर्मी में इस बार बनाएं हरे मटर का रायता, सभी को आएगा काफी पसंद …
- किशनगंज में इंटर रिलिजन मैरिज का खूनी अंजाम, ससुराल वालों ने बहू को काफिर कहा, धर्म बदलने से मना किया तो फोड़ा सिर
- MP में बिगड़ सकती है स्वास्थ्य सेवाएं! जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन तेज, स्टाइपेंड रुकावट पर काली पट्टी बांधकर विरोध, जस्टिस मार्च की घोषणा
- होली के रंगों ने आपके सोने-चांदी के गहनों को कर दिया है काला, तो इन उपायों से पाएं पहले जैसी चमक …
- दिल्ली में जलभराव से राहत के लिए बड़ा कदम, 177 करोड़ की ड्रेनेज परियोजनाओं को मंजूरी

