फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को फतेहगढ़ साहिब में ईजी-रजिस्ट्री सिस्टम लॉन्च किया है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री की प्रक्रिया आसान और सुगम बनाना है। मुख्यमंत्री मान ने घोषणा की कि अब रजिस्ट्री का काम सिर्फ 20 मिनट में पूरा हो जाएगा। पहले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब टोकन सिस्टम के जरिए उन्हें एक निश्चित समय मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लोग तहसील जाने से डरते थे और हर कदम पर रिश्वतखोरी और दलालों का बोलबाला था। उन्होंने कहा, अब किसी भी काम के लिए पैसे देने की जरूरत नहीं है। आप तहसील आएं, 20 मिनट में अपना काम कराके चले जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर काम की लिखित रसीद दी जाएगी और अधिक पैसे मांगने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि माल विभाग का हेल्पलाइन नंबर 1076 सुचारू रूप से चालू हैं, अब लोगों को कम यात्रा करनी पड़ेगी और सिर्फ एक फोटो की जरूरत होगी। बाकी का अधिकांश काम इस फोन नंबर के जरिए ही किया जा सकेगा। इस प्रणाली को पहले मोहाली में शुरू किया गया था और अब फतेहगढ़ साहिब में लॉन्च करने के बाद इसे जल्द ही पूरे राज्य में लागू करने की तैयारी हैं।
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने की भाई दूज पर छुट्टी की मांग; शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- फंदे, फाइनेंस और फरेब: ऑफिस के अंदर संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- मुजफ्फरपुर: मोतीझील में कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

