Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने के बाद भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सांगानेर तहसील में बड़ी कार्रवाई हुई है. इसके तहत राजस्व विभाग के तहसीलदार सहित तीन कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार यह मामला पालड़ी परसा गांव का है, जहां पेटा तालाबी भूमि को बंजर या बारानी दिखाकर किस्म परिवर्तन किया गया. इस मामले को राज्य सरकार ने तुरंत संज्ञान में लिया और कार्रवाई के आदेश दिये.
मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व मंडल ने सांगानेर तहसीलदार कार्तिकेय लाटा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. जांच समिति की रिपोर्ट में पटवार हलका देवलिया की हाल पटवारी नयनसी वर्मा और तत्कालीन पटवारी हाकिम सिंह गुर्जर की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद उन्हें भी तुरंत निलंबित कर दिया गया.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए और दोषी कार्मिकों पर सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएं.
पढ़ें ये खबरें
- Share Market Update : 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी में भी करीब 300 अंक बढ़त, जानिए किस शेयर में कितनी तेजी ?
- भिवानी में तेज आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आंधी-बारिश से गिरे दर्जनों पेड़ ,रास्ते बंद
- ‘कमल खिलेगा, नया इतिहास गढ़ेगा..’ बंगाल चुनाव में UP के नेताओं का प्रभाव, परिणाम में बदल रहा योगी-मोदी की जोड़ी पर जनता का भरोसा!
- Puducherry Assembly Election Results 2026 LIVE: पुडुचेरी में सीएम रंगास्वामी आगे, बीजेपी गठबंधन ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
- हरियाणा के 590 करोड़ बैंक घोटाले में बड़ा एक्शन, CFO अमित देवन बर्खास्त,CBI को सौंपी गई जांच
