Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने के बाद भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सांगानेर तहसील में बड़ी कार्रवाई हुई है. इसके तहत राजस्व विभाग के तहसीलदार सहित तीन कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार यह मामला पालड़ी परसा गांव का है, जहां पेटा तालाबी भूमि को बंजर या बारानी दिखाकर किस्म परिवर्तन किया गया. इस मामले को राज्य सरकार ने तुरंत संज्ञान में लिया और कार्रवाई के आदेश दिये.
मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व मंडल ने सांगानेर तहसीलदार कार्तिकेय लाटा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. जांच समिति की रिपोर्ट में पटवार हलका देवलिया की हाल पटवारी नयनसी वर्मा और तत्कालीन पटवारी हाकिम सिंह गुर्जर की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद उन्हें भी तुरंत निलंबित कर दिया गया.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए और दोषी कार्मिकों पर सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएं.
पढ़ें ये खबरें
- ट्रॉली बैग में गांजा तस्करी: ओडिशा से ले जा रहे थे दिल्ली, लाखों रुपए के माल के साथ पकड़ाए 3 तस्कर
- सिलेंडर विस्फोट हादसा: प्रभारी मंत्री अजीत सिंह ने घटनास्थल का लिया जायजा, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता
- Oppo K14 Plus भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ धांसू फीचर्स
- राज्योत्सव में दिखेगा वायुसेना का शौर्य: 2 नवंबर को नवा रायपुर के आसमान में सारंग की एयरोबेटिक टीम दिखाएगी करतब, आकाशगंगा भी करेगी पैराशूट जंप
- सतवास जिला पंचायत वार्ड 14 का उपचुनाव सम्पन्न: EVM में कैद प्रत्याशियों की किस्मत; 3 अक्टूबर को मतगणना

