Rajasthan News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बूंदी में वर्ष 2020-21 के दलहन-तिलहन खरीद टेंडर में घोटाले का खुलासा किया हैं। उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कार्यालय बूंदी की निविदा समिति ने नियमों को ताक पर रखकर चहेती फर्म वर्धमान ट्रेडिंग कंपनी, देई को बाजार दर से 41 प्रतिशत तक अधिक दर पर ठेका दे दिया गया थां, जिससे सरकारी खजाने को लाखों रुपए की चपत लगी।

ACB जयपुर ने 7 अधिकारियों और फर्म मालिक राजकुमार जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं, मामले की जांच बूंदी ACB के DSP ज्ञानचंद मीणा को सौंपी गई हैं। अब तक की जांच में ये भी सामने आया कि अन्य सभी फर्मों के टेंडर में छोटी-मोटी तकनीकी खामियां निकालकर उन्हें खारिज कर दिया गया था, ताकि सिर्फ अपनी खास फर्म को फायदा पहुंचाया जा सके।
इन-इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
- अमर सिंह (तत्कालीन निविदा समिति अध्यक्ष, रिटायर्ड)
- विमल कुमार टेलर (सदस्य, रिटायर्ड)
- नरेश शुक्ला (तत्कालीन अतिरिक्त कोषाधिकारी)
- अनिल कुमार राजन (निरीक्षक ऑडिट, बूंदी)
- दिनेश कुमार शर्मा (तत्कालीन अतिरिक्त प्रभार, केपाटन सहकारी समिति)
- कमलेश कुमार जैन (रिटायर्ड)
- घनश्याम बजाज (रिटायर्ड)
- ठेकेदार राजकुमार जैन (वर्धमान ट्रेडिंग कंपनी, देई)
पढ़ें ये खबरें
- ओडिशा के राज्यपाल ने NEP 2020 के महत्व पर डाला प्रकाश, कहा- ‘विकसित ओडिशा’ और ‘विकसित भारत’ की है कुंजी …
- Tamilnadu Election Results 2026 LIVE: DMK ने जश्न मनाने से किया परहेज, TVK ने 82 सीटों पर बनाई बढ़त…
- बंगाल में बीजेपी को बहुमतः पीएम मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई थी, वहां सभी चारों सीटों पर BJP आगे
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update : ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत… बिना अनुमति प्रदर्शन, 8 कांग्रेस नेता गिरफ्तार… BSP के रिटायर्ड कर्मी से 45 लाख की ठगी… 6 करोड़ की लागत से बदलेगा हॉकी स्टेडियम का एस्ट्रोटर्फ
- विवेक विहार अग्निकांड: सुरक्षा इंतजाम ही बने जानलेवा, 4 बड़ी चूकें, जिसने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां कर दी खत्म

