भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दौरे पर हैं और केंद्रीय विद्यालय के पास बम विस्फोट हो गया. बम विस्फोट होने से दहशत का माहौल बन गया है। विस्फोट की आवाज इतनी भयंकर थी कि इलाके में भय का माहौल बन गया है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह राजधानी भुवनेश्वर गाड़कणा क्षेत्र में उस समय दहशत फैल गई जब अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने सुबह करीब 8 बजे केंद्रीय विद्यालय-3 के पास बम फेंके। घटना स्कूल के गेट नंबर 3 के पास हुई, हालांकि किसी के घायल होने या किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
गौरतलब है की जब बम फटा तब वहां कोई व्यक्ति नहीं था, छात्र स्कूल के अंदर चले गए थे, इससे जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
सूचना मिलने के पहले मंचेश्वर थाना पुलिस एवं स्पेशल क्राइम ब्रांच की टीम, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम, रेलवे पुलिस मौक पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। इलाके को सील कर दिया गया है।

विद्यालय से आधा किमी. दूर रहने वाले इलाके को सील कर छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। किसने और क्यों स्कूल गेट पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया है, उस संदर्भ में फिलहाल कुछ पता नहीं चला है।
वहीं, यह विस्फोट मामले को आज विधानसभा में भी उठाया गया है। घटना की सच्चाई जानने की मांग विरोधी दल के नेताओं ने की है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने है कि स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री घटना के बारे में जानकारी हासिल कर सदन को जानकारी देंगे।
- अधिकार देने का वक्त आया तो…महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर भड़के केशव मौर्य, गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला
- Crude Oil Price Crash : क्रूड ऑयल की कीमतें क्रैश, जानिए कितने डॉलर पर आ गई ?
- पंजाब के किसानों को बड़ी राहत: केंद्र ने गेहूं खरीद नियमों में दी ढील, 70% तक बदरंग दाने भी MSP पर खरीदे जाएंगे
- Sports News Update : IPL में आज दो मुकाबले… कनाडाई कप्तान पर वर्ल्ड कप में फिक्सिंग का आरोप…
- दो राज्यों के बीच पैसें, शराब और ड्रग्स जब्ती का लगा रेस, चुनाव आयोग ने 865 करोड़ रुपए से अधिक रकम जब्त कर धंधेबाजों पर कसी नकेल

