भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दौरे पर हैं और केंद्रीय विद्यालय के पास बम विस्फोट हो गया. बम विस्फोट होने से दहशत का माहौल बन गया है। विस्फोट की आवाज इतनी भयंकर थी कि इलाके में भय का माहौल बन गया है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह राजधानी भुवनेश्वर गाड़कणा क्षेत्र में उस समय दहशत फैल गई जब अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने सुबह करीब 8 बजे केंद्रीय विद्यालय-3 के पास बम फेंके। घटना स्कूल के गेट नंबर 3 के पास हुई, हालांकि किसी के घायल होने या किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
गौरतलब है की जब बम फटा तब वहां कोई व्यक्ति नहीं था, छात्र स्कूल के अंदर चले गए थे, इससे जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
सूचना मिलने के पहले मंचेश्वर थाना पुलिस एवं स्पेशल क्राइम ब्रांच की टीम, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम, रेलवे पुलिस मौक पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। इलाके को सील कर दिया गया है।

विद्यालय से आधा किमी. दूर रहने वाले इलाके को सील कर छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। किसने और क्यों स्कूल गेट पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया है, उस संदर्भ में फिलहाल कुछ पता नहीं चला है।
वहीं, यह विस्फोट मामले को आज विधानसभा में भी उठाया गया है। घटना की सच्चाई जानने की मांग विरोधी दल के नेताओं ने की है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने है कि स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री घटना के बारे में जानकारी हासिल कर सदन को जानकारी देंगे।
- पहले फांसी लगाने की कोशिश, फिर जान देने आहर पहुंची महिला, बचाने के क्रम में मामा-भांजी की मौत
- Haryana Weather Update: अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? का मिजाज
- यूपी MLC चुनाव: 23 अक्टूबर को वोटिंग, मेरठ समेत वेस्ट यूपी की 5 सीटों पर कड़ा पहरा
- CG Weather Today : बरसेंगे बादल या सताएगी तेज धूप? जानिए छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम
- MP Morning News: ग्वालियर हादसे के पीड़ितों से मिलेंगे CM मोहन यादव, विजयादशमी पर शस्त्र-पूजन; उज्जैन में नगर पूजा शुरू

