चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने शनिवार को अपने आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया। सीएम ने कहा हैं कि राज्य में 44,920 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जाएंगी, जिन पर 16,209 करोड़ रुपए खर्च होंगे। साथ ही गैंगस्टरों को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि-अगर तुम गोली चलाओगे, तो अपनी मां की गोद में बैठकर रोटी भी नहीं खा सकोगे।
कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा गैंगस्टरवाद बढ़ने को लेकर लिखे गए पत्र के जवाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ा तेवर अपनाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में अपराधियों को कोई छूट नहीं दी जाऐगी और कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

पंजाब सड़कों का मेगा प्लान
मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड 22,291 किलोमीटर सड़कें बनाएगी. नगरीय निकाय और नगर परिषदें 1,255 किलोमीटर शहरी सड़के बनाए जाएगी. इसमें कुल 44,920 किलोमीटर सड़कों पर 16,209 करोड़ रुपए खर्च होंगे. सीएम मान ने ठेकेदारों से कहा कि उन्होंने सभी ठेकेदारों को टैगोर थिएटर बुलाकर साफ कह दिया है कि न तो कोई कमीशन लिया जाएगा और न ही कोई क्लर्क पैसे मांगेगा। सड़कों की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष फ्लाइंग स्क्वायड भी गठित की गईं हैं।
- धार्मिक नगरी में चमत्कार: महाकाल मंदिर के पास खुदाई में निकला 2 हजार साल पुराना शिवलिंग, आस्था का उमड़ा सैलाब
- नूंह में विकास की नई दिशा: राज्यपाल ने प्रशासन को दिए सख्त निर्देश, शिक्षा-स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था पर विशेष फोकस
- सरकार इंतजार कर रही थी कि 5 राज्यों को चुनाव हो फिर चीजों के दाम बढ़ाए जाएं- AIMIM
- नफे सिंह राठी हत्याकांड: 2 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, परिवार ने CBI जांच पर उठाए सवाल
- राहुल गांधी ने ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर उठाए सवाल, सरकार ने आरोपों को किया खारिज ; योजना को बताया – राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए जरुरी

