तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने ओडिशा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. मंगलवार को उन्होंने कहा की ओडिशा के नयागढ़ में पुलिस ने पश्चिम बंगाल के चार प्रवासी श्रमिकों को वैध पहचान पत्र होने के बावजूद जिला छोड़ने के लिए मजबूर किया. मोइत्रा ने इसे ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में नयागढ़ की पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस सुश्री का ध्यान आकर्षित करते हुए दावा किया कि ओडागांव पुलिस थाना प्रभारी ने “चार बंगाली प्रवासियों को जिला छोड़ने का निर्देश दिया था। ये सभी प्रवासी वास्तविक भारतीय नागरिक हैं और इनके पास पूरे कागजात हैं। ”
कृष्णानगर की सांसद ने कहा, ‘‘ मकान मालिक पर दबाव डालकर उन्हें बाहर निकाल दिया गया, गिरफ़्तारी की धमकी दी गई। मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक द्वारा मजदूरों का सत्यापन करने के बावजूद यह कदम उठाया गया। यह गैरकानूनी है और हमारे संविधान का उल्लंघन है। मैं आपको अदालत ले जा रही हूं, इसलिए तैयार रहिए।’’

तृणमूल कांग्रेस ने पहले ओडिशा पुलिस पर बंगाली भाषी मजदूरों को मनमाने ढंग से हिरासत में लेने और परेशान करने का आरोप लगाया था। ओडिशा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। नयागढ़ जिला पुलिस ने अभी तक मोइत्रा के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
- बंगाल में CRPF की भूमिका पर TMC ने CEC को लिखा पत्र, पर्चे बांटने का लगाया आरोप
- ‘दीदी’ पर शिकंजा: बंगाल चुनाव के बीच ममता बनर्जी के प्रपोजर के घर IT की रेड; बंगाल का राजनीति का पारा हाई
- CG Private School Closed : RTE फीस में बढ़ोतरी की मांग, प्रदेश के निजी स्कूल आज रहेंगे बंद
- UP WEATHER TODAY : आज तेज धूप से छूटेंगे पसीने, भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी, 42 डिग्री पहुंच सकता है तापमान
- MP Morning News: पश्चिम बंगाल में प्रचार करेंगे सीएम डॉ मोहन, कांग्रेस की समीक्षा बैठक, TET अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, धूमधाम से मनाई जाएगी परशुराम जयंती, भोपाल-ग्वालियर में स्कूलों की टाइमिंग बदली, सड़क निरीक्षण के लिए दल गठित, राजधानी में बिजली रहेगी गुल
