तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने ओडिशा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. मंगलवार को उन्होंने कहा की ओडिशा के नयागढ़ में पुलिस ने पश्चिम बंगाल के चार प्रवासी श्रमिकों को वैध पहचान पत्र होने के बावजूद जिला छोड़ने के लिए मजबूर किया. मोइत्रा ने इसे ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में नयागढ़ की पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस सुश्री का ध्यान आकर्षित करते हुए दावा किया कि ओडागांव पुलिस थाना प्रभारी ने “चार बंगाली प्रवासियों को जिला छोड़ने का निर्देश दिया था। ये सभी प्रवासी वास्तविक भारतीय नागरिक हैं और इनके पास पूरे कागजात हैं। ”
कृष्णानगर की सांसद ने कहा, ‘‘ मकान मालिक पर दबाव डालकर उन्हें बाहर निकाल दिया गया, गिरफ़्तारी की धमकी दी गई। मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक द्वारा मजदूरों का सत्यापन करने के बावजूद यह कदम उठाया गया। यह गैरकानूनी है और हमारे संविधान का उल्लंघन है। मैं आपको अदालत ले जा रही हूं, इसलिए तैयार रहिए।’’

तृणमूल कांग्रेस ने पहले ओडिशा पुलिस पर बंगाली भाषी मजदूरों को मनमाने ढंग से हिरासत में लेने और परेशान करने का आरोप लगाया था। ओडिशा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। नयागढ़ जिला पुलिस ने अभी तक मोइत्रा के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
