Rajasthan News: एसआईआर के तहत आवेदन जमा कराने की तारीख बढ़ाने से बीएलओ और विधानसभा के ईआरओ (निर्वाचक पंजीयन अधिकारी) ने राहत की सांस ली है। पहले आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर थी, अब यह 7 दिन बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी है। कोटा जिले में सेमवार दोपहर तक की स्थिति के हिसाब से 93.44 प्रतिशत से ज्यादा फॉर्म डिजिटाइज हो चुके, अब भी 6.56 फीसदी बकाया है।

इनमें सबसे ज्यादा पेंडेंसी लाडपुरा विधानसभा की है, जहां 14.04 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइज होने से बचे हुए हैं। वजह यह कि वोटर्स की मैपिंग ही नहीं हो पा रही। भास्कर दो दिन पहले ही यह बता चुका कि लाडपुरा क्षेत्र में करीब 40 हजार वोटर्स की मैपिंग में दिक्कत आ रही है। इनके या परिजनों के 2002 की सूचियों में नाम-पते नहीं मिल पा रहे। इसके विभिन्न कारण भी सामने आए हैं। ऐसे में इतना तय हो गया है कि कोटा जिले में सबसे ज्यादा नाम इसी सीट से कटेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्रसिंह यादव ने बताया कि हमने पूर्व की तारीख 4 दिसंबर से पहले ही काम पूरा कर लेने का टारगेट तय किया हुआ था, उसी रफ्तार से काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि हम उसी रफ्तार से काम पूरा कर लेंगे। डेडलाइन बढ़ने से थोड़ा समय मिलेगा, हमारे यहां दो विधानसभाओं में अभी काम बचा हुआ है, ऐसे में उनको समय मिलने से मदद मिलेगी।
पढ़ें ये खबरें
- सेल्फी, रील्स, लाइक और फॉलोवर्स को लेकर युवाओं में बढ़ता क्रेज, योगी ने जताई चिंता, पाती लिखकर कही ये बात
- Jalukbari Election Result 2026: हिमंत बिस्वा सरमा के गढ़ जालुकबाड़ी सीट पर कौन मारेगा बाजी ? असम की 38 सीटों पर रुझान आया सामने
- Election Results 2026 LIVE: केरलम में मतगणना शुरू
- West Bengal Election Result 2026 LIVE: खुले स्ट्रांग रूम के ताले, पोस्टल बैलट के वोटों की गिनती शुरू; पहले रुझान में जानिए TMC-BJP में कौन आगे
- Bihar Weather Today: पूरे बिहार में आंधी-पानी और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी, सतर्क रहने की सलाह
