Rajasthan News: एसआईआर के तहत आवेदन जमा कराने की तारीख बढ़ाने से बीएलओ और विधानसभा के ईआरओ (निर्वाचक पंजीयन अधिकारी) ने राहत की सांस ली है। पहले आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर थी, अब यह 7 दिन बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी है। कोटा जिले में सेमवार दोपहर तक की स्थिति के हिसाब से 93.44 प्रतिशत से ज्यादा फॉर्म डिजिटाइज हो चुके, अब भी 6.56 फीसदी बकाया है।

इनमें सबसे ज्यादा पेंडेंसी लाडपुरा विधानसभा की है, जहां 14.04 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइज होने से बचे हुए हैं। वजह यह कि वोटर्स की मैपिंग ही नहीं हो पा रही। भास्कर दो दिन पहले ही यह बता चुका कि लाडपुरा क्षेत्र में करीब 40 हजार वोटर्स की मैपिंग में दिक्कत आ रही है। इनके या परिजनों के 2002 की सूचियों में नाम-पते नहीं मिल पा रहे। इसके विभिन्न कारण भी सामने आए हैं। ऐसे में इतना तय हो गया है कि कोटा जिले में सबसे ज्यादा नाम इसी सीट से कटेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्रसिंह यादव ने बताया कि हमने पूर्व की तारीख 4 दिसंबर से पहले ही काम पूरा कर लेने का टारगेट तय किया हुआ था, उसी रफ्तार से काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि हम उसी रफ्तार से काम पूरा कर लेंगे। डेडलाइन बढ़ने से थोड़ा समय मिलेगा, हमारे यहां दो विधानसभाओं में अभी काम बचा हुआ है, ऐसे में उनको समय मिलने से मदद मिलेगी।
पढ़ें ये खबरें
- यमराज सड़क पर उतरे, लोगों से चर्चा कर दी ये सलाह
- बरेली में गणेश विसर्जन के दौरान दो समितियों में खूनी झड़प: जमकर चले लाठी-डंडे, मची अफरा-तफरी; दोनों पक्षों पर केस दर्ज
- अब टेंशन की कोई बात नहीं! केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड को दी बड़ी राहत, राज्य के लिए सर्दियों के दौरान अतिरिक्त बिजली का आवंटन मंजूर
- नशे के मुद्दे पर धामी का दांव : पंजाब में रोड शो कर बोले- युवाओं की ऊर्जा नशे में नहीं, राष्ट्र निर्माण में लगे
- चितकारा यूनिवर्सिटी में देर रात छात्रों का हंगामा, दो छात्राओं के लापता होने की अफवाह से मचा बवाल; पुलिस ने संभाला मोर्चा

