Rajasthan News: शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी को बदमाशों की ओर से व्हाट्सएप मैसेज भेजकर 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने आदर्शनगर पुलिस थाने में मंगलवार देर शाम को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार परिवादी माधव द्वार कॉलोनी आदर्शनगर निवासी यशवंत शर्मा हैं, जो माखूपुरा क्षेत्र स्थित भगवती मशीन टूल्स कम्पनी के संचालक हैं। उन्होंने बताया कि 29 नवम्बर को उनके पास अंजान नम्बर से व्हाट्सएप कॉल आ रहे थे। उन्होंने ध्यान नहीं दिया और कॉल रिसीव नहीं किया। उसके बाद बदमाशों ने उन्हें उसी नम्बर से मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज कर दिया।
जिसमें लिखा है कि आपके कानों में कोई दिक्कत है। इसलिए हमारे कॉल की रिंग सुनाई नहीं दी। आपके ऊपर गोली चलाकर कान की सफाई कर देंगे। उसके बाद मैसेज आया कि आपको हमारे बारे में कोई गलतफहमी हो गई है। ठीक है अब आपको फोन नहीं करेंगे, सीधा आपके सीने में गोली मार देंगे या फिर आपके परिवार के किसी सदस्य को गोली मार देंगे। उसके बाद ही आपको फोन करेंगे। उसके बाद बदमाशों ने मैसेज किया कि आपने भगवती मशीन टूल्स से बहुत पैसा कमा लिया है। अब आपसे पैसा कमाने की हमारी बारी है। हमें आपसे 2 करोड़ रुपए चाहिए। अगर इस बात को नजरअंदाज किया तो सीधे ऊपर जाने की तैयारी कर लेना।
दहशत में परिवार, सुरक्षा की मांग
शर्मा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि इस तरह के मैसेज आने से उनका परिवार दहशत में है। उन्होंने उनकी व परिवार की सुरक्षा की मांग की है। दूसरी ओर पुलिस अधिकारी मामले में कुछ भी बोलने से परहेज करते रहे। थानाप्रभारी भी सम्पर्क नहीं कर रहे थे। थाना स्टाफ यही कहता रहा कि मामला अधिकारी स्तर का है। जबकि पीड़ित व्यापारी का कहना था कि मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी है।
पढ़ें ये खबरें
- Morning News Brief: पीएम मोदी बोले- TMC राज में मां-मानुष डरे हुए; ट्रंप ने NATO को फिर दी खुली धमकी; बांग्लादेश बोला- हमें शेख हसीना लौटा दो
- 10 April History : आर्य समाज की स्थापना, चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत, वैज्ञानिक नौतम भट्ट का जन्म… जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 10 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 10 April 2026 Horoscope : इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का हो सकता है प्रमोशन, मेष और तुला के लिए आज आएंगी खुशियां …
- 10 अप्रैल महाकाल आरती: भगवान महाकालेश्वर को त्रिपुंड-त्रिनेत्र अर्पित, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
