चंडीगढ़। PSEB ने छात्रों के हित में नेक फैसला लिया है। जो छात्र अब तक परीक्षा की फीस और फार्म नहीं भर पाए हैं उन्हें दोबारा मौका दिया गया है। अब वह 11 तारीख तक फार्म भर पाएंगे। जानकारी के अनुसार दसवीं और बारहवीं कक्षा की नियमित मार्च-2026 परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म और फीस भरने संबंधी शेड्यूल बोर्ड कार्यालय द्वारा जारी किया गया था।
इसके बाद इसकी डेट 30.11.2025 तक शेड्यूल में बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन कुछ स्कूलों द्वारा अभी तक परीक्षा फीस और फार्म भरने का काम पूरा नहीं किया गया है, जिसे देखते हुए फिर से तारीख को बढ़ाया गया है।

परीक्षार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मार्च-2026 परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म और फीस भरने की आखिरी तिथि 10.12.2025 तक शेड्यूल में बढ़ोतरी की गई है, जो संबंधित स्कूलों की लॉग-इन आई.डी. पर उपलब्ध है। इसके बाद भी अगर कोई स्कूल या छात्र समय से फार्म ना भरे तो इसके लिए वह खुद जिम्मेदार होगा। यदि किसी संस्था/स्कूल द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार कार्रवाई नहीं की जाती, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रमुख की होगी।
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला : सैनिकों और पूर्व सैनिकों को संपत्ति रजिस्ट्री में स्टाम्प शुल्क पर 25% की छूट
- बड़ी खबर : शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या
- जिगरी के साथ जिंदगी को अलविदाः शादी से लौट रहे थे 2 दोस्त, तभी दोनों के साथ हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान…
- MP में प्रशासनिक फेरबदल: दो सीनियर IAS अधिकारियों के विभाग बदले, संजय शुक्ला को गृह, शिवशेखर शुक्ला को GAD का जिम्मा
- SRH vs PBKS IPL 2026: हैदराबाद ने पंजाब से छीना नंबर 1 का ताज, रोमांचक मुकाबले में 33 रन से हराया, काम नहीं आई कूपर कोनेली की नाबाद शतकीय पारी
